गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 8 हाईवा ट्रक जब्त, माइनिंग और राजस्व विभाग को भेजी रिपोर्ट

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध रेत परिवहन करते 8 हाईवा ट्रक जब्त, माइनिंग और राजस्व विभाग को भेजी रिपोर्ट

गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक के दिषा-निर्देष एवं मार्गदर्षन में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार सख्त रुख अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में गरियाबंद पुलिस ने पिछले तीन दिनों के भीतर धमतरी और पोखरा रोड की ओर से अवैध रूप से रेत का परिवहन कर रहे कुल 08 हाईवा ट्रकों को रंगे हाथों पकड़ा है।

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए सभी 08 हाईवा ट्रकों को जप्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने अग्रिम वैधानिक और दंडात्मक कार्यवाही के लिए खनिज विभाग (माइनिंग) तथा राजस्व विभाग को विस्तृत प्रतिवेदन प्रेषित कर दिया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

गरियाबंद पुलिस की इस मुस्तैद कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध परिवहनकर्ताओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में भी यह आकस्मिक चेकिंग और सख्त कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments