गरियाबंद: मैनपुर पुलिस ने 20 मिनट में खोज निकाली महिला की गुम हुई चांदी की करधन, परिजनों ने जताया आभार

गरियाबंद: मैनपुर पुलिस ने 20 मिनट में खोज निकाली महिला की गुम हुई चांदी की करधन, परिजनों ने जताया आभार

गरियाबंद :- जिला पुलिस जहां एक ओर अपराधियों पर सख्त कार्यवाही कर रही है, वहीं दूसरी ओर आम नागरिकों की मदद के लिए सदैव तत्पर खड़ी नजर आ रही है। ऐसा ही एक सराहनीय मामला थाना मैनपुर में सामने आया है, जहां पुलिस की सजगता और त्वरित एक्शन के कारण एक महिला की खोई हुई चांदी की करधन को महज 20 मिनट के भीतर ढूंढकर सुरक्षित वापस सौंप दिया गया।
बस स्टैंड पर गुम हो गई थी करधन।जानकारी के अनुसार, गौरघाट निवासी महिला श्रीमती डोगेश ध्रुव (पति नूतन ध्रुव) अपनी चांदी की करधन लेकर वापस अपने घर गौरघाट जा रही थीं। इसी दौरान मैनपुर बस स्टैंड के पास अचानक उनके हाथ से करधन कहीं गिरकर गुम हो गई। महिला ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन काफी ढूंढने के बाद भी जब करधन नहीं मिली, तो वह परेशान होकर थाना मैनपुर पहुंचीं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और सफलता
महिला ने थाने में तैनात प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव को अपनी आपबीती और शिकायत बताई। शिकायत मिलते ही प्रधान आरक्षक ने बिना समय गंवाए थाना पेट्रोलिंग टीम को सूचित किया। इसके बाद उपनिरीक्षक (PSI) दीप कुमार, प्रधान आरक्षक हरीश चंद ध्रुव और आरक्षक क्रमांक 661 अमर लाल नागेश तुरंत पतासाजी के लिए बस स्टैंड रवाना हुए। पुलिस टीम ने सूझबूझ से तत्काल खोजबीन शुरू की और महज 20 मिनट के भीतर ही गुम हुई चांदी की करधन को सकुशल ढूंढ निकाला।

महिला ने जताया गरियाबंद पुलिस का आभार
थाना परिसर में पुलिस टीम द्वारा पारदर्शी प्रक्रिया के तहत चांदी की करधन महिला श्रीमती डोगेश ध्रुव को सुपुर्द की गई। अपनी खोई हुई मूल्यवान वस्तु इतनी जल्दी वापस पाकर महिला के चेहरे पर खुशी लौट आई। महिला और उनके परिजनों ने मैनपुर पुलिस की इस त्वरित सहायता, संवेदनशीलता और ईमानदारी के लिए दिल से आभार व्यक्त किया है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments