निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण राजिम के प्रशिक्षक एवं अग्निवीर जवान शेखर का नपा अध्यक्ष महेश यादव ने किया सम्मान

निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण राजिम के प्रशिक्षक एवं अग्निवीर जवान शेखर का नपा अध्यक्ष महेश यादव ने किया सम्मान

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद : धर्म नगरी राजिम में विगत पांच वर्षों से चलाए जा रहे निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण में प्रशिक्षार्थियों को व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी सागर शर्मा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में निशुल्क सैन्य भर्ती प्रशिक्षण राजिम के सदस्यों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिससे लाभान्वित होकर क्षेत्र के कई युवाओं का चयन भारतीय सेना ,अग्निवीर,अर्धसैनिक बल,जिला पुलिस बल,नगर सेना,वन विभाग आदि रक्षा के क्षेत्रों में हुआ है इन्हीं युवाओं में से एक राजिम नगर निवासी शेखर सोनकर पिता पुनीत  सोनकर, माता कंचन सोनकर का चयन अग्निवीर में हुआ जिनको कल प्रशिक्षण प्राप्त करने बंगलौर ट्रेनिंग सेंटर कार्यस्थल के लिए रवाना होना है इस अवसर पर नगरपालिका कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया जहां उन्हें भेंट स्वरूप शाल,श्री फल एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर नगर पालिका अध्यक्ष महेश यादव एवं पार्षदों ने सम्मानित किया।  साथ ही प्रशिक्षक सागर शर्मा व्याख्याता एवं एनसीसी अधिकारी एवं सहयोगी जीतू यादव का भी सम्मान किया गया।सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से महेश यादव अध्यक्ष नगरपालिका राजिम, एवं सभापति कुलेश्वरसाहू, पार्षद सुरेश पटेल, बलराम यादव, पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल, कुलेश्वरसाहू, उत्तम निषाद,भावेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उक्त जानकारी देते हुए पार्षद प्रतिनिधि सोमनाथ पटेल ने बताया कि सन 2021 से नगर के हृदय स्थल व प्रतिष्ठित पंडित रामबिशाल पांडेय, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ठ अंग्रेजी,हिन्दी विद्यालय राजिम एवं स्टेडियम राजीव लोचन महाविद्यालय में नगर व क्षेत्र के ऐसे युवाओं को जो सशस्त्र सेना बल, पुलिस सेवा आदि में जाने का जज्बा रखते हैं उन्हे पूर्णत: निशुल्क सही मार्गदर्शन देते हुए वर्तमान एवं पूर्व सैनिकों द्वारा शारीरिक रुप से प्रशिक्षित किया जा रहा है साथ ही लिखित परीक्षा हेतु भी तैयारी करवायी जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा हमारे क्षेत्र से युवाओं का चयन हो सके जिसमें अब तक 22 युवाओं का चयन विभिन्न रक्षा विभागों में हुआ है इस पुनित कार्य में मंच से जुडे़ समस्त सदस्यों का भरपुर योगदान प्राप्त हो रहा है साथ ही नगर के जनप्रतिनिधियों, व्यापारी बंधुओं व पत्रकार साथियों के साथ आम नागरिकों का भी सहयोग प्राप्त हो रहा है एवं सभी इस आयोजन के चलते उत्साहित हैं।

सम्मान समारोह में संबोधित करते हुए महेश यादव अध्यक्ष नगर पालिका राजिम ने भारत माता की जय, जय हिन्द की सेना का जय घोष करते हुए कहा कि ये राजिम के लिए गर्व की बात है कि यहाँ ऐसे शिक्षक भी हैं जिनके नेतृत्व में ऐसा आयोजन हमारे नगर में हो रहा है जिसमें कई युवा सफल होकर चयनित हो रहे है और राजिम नगर पालिका के ही पांच युवाओं का चयन हो चुका है साथ ही उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मैं आप सभी में भविष्य के फौजी,जवानों को देख रहा हूं और निश्चित ही आप सभी सफल होंगे मुझे ये जानकर बहुत गर्व एवं खुशी है कि हमारे नगर क्षेत्र में एनसीसी अधिकारी एवं शिक्षक सागर शर्मा द्वारा लगातार युवाओं को प्रशिक्षित कर सेना के लिए तैयार किया जा रहा है आप सभी निश्चित ही अपने सपनों को साकार कर करेंगे, पार्षद बलराम ने बधाई देते हुए कहा कि इसमें कोई शक की बात नहीं है कि मंच का मेहनत रंग ला रहा है और इसका लाभ नगर एवं क्षेत्र के युवाओं को हो रहा है, पार्षद कुलेश्वर साहू ने युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी अंत में जवान शेखर सोनकर ने मंच से जुड़कर अपने तैयारी से लेकर चयन तक की यादों को साझा किया और अन्य प्रशिक्षार्थियों को सतत अभ्यास जारी रखने कहा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments