छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बड़ा बदलाव: पुनर्मूल्यांकन के बाद मेरिट सूची में जुड़े 26 नए छात्र

छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट में बड़ा बदलाव: पुनर्मूल्यांकन के बाद मेरिट सूची में जुड़े 26 नए छात्र

 रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 के पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी कर दिए गए हैं। पुनर्मूल्यांकन के बाद दसवीं और बारहवीं की मेरिट सूची में 13-13 नए विद्यार्थियों को स्थान मिला है। इस तरह हाईस्कूल की मेरिट सूची में विद्यार्थियों की संख्या 42 से बढ़कर 55 और हायर सेकेंडरी की मेरिट सूची 43 से बढ़कर 56 हो गई है।

माशिमं की सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि पुनर्गणना और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ न्याय सुनिश्चित किया गया है। बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिसके बाद उत्तरपुस्तिकाओं की दोबारा जांच कर पुनर्गणना एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी कर दिए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सचिव साहू ने बताया कि हाईस्कूल पुनर्गणना के लिए 661 आवेदन आए, जिसमें 126 विद्यार्थियों के नंबर बढ़े। 635 आवेदन में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं मूल्यांकन के लिए 6167 आवेदन मिले, जिसमें से 3657 विद्यार्थियों के अंक बड़े और 2510 विद्यार्थियों के अंक में कोई बदला नहीं हुआ। इसी तरह हायर सेकेंड्री स्कूल में पुनर्गणना के लिए 1208 आवेदन आया था, जिसमें से 140 अभ्यर्थियों के नंबर बढ़े। वहीं मूल्यांकन के लिए 11038 आवेदन मिले थे, जिसमें से 6758 विद्यार्थियों के अंकों में बढ़ोतरी हुई।

छात्रों को नियम संशोधन का मिला फायदा

उन्होंने बताया, बोर्ड द्वारा जो नियम संशोधन किया गया है इसका फायदा विद्यार्थियों को मिला। पहले टोटल 10% अंक बढ़ने पर वृद्धि माना जाता था। अब नियम में संशोधन होने के बाद 5% तक अंक बढ़ने में वृद्धि किया जाता है। पहले दसवीं की मेरिट में 42 छात्र थे, जो अब 13 बढ़ जाने से 55 हो गए। वहीं बारहवीं की मेरिट सूची में 43 बच्चे थे, अब 13 जुड़ और बढ़ जाने से 56 विद्यार्थी मेरिट में हो गए हैं। माशिमं सचिव पुष्पा साहू ने कहा, बोर्ड परीक्षा के परिणाम से असंतुष्ट विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। गलत जांच करने वालों पर करवाई की जाएगी।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments