रोज सुबह भीगी मेथी खाने से बदल जाएगी सेहत! डायबिटीज से लेकर वजन तक मिलेगा फायदा

रोज सुबह भीगी मेथी खाने से बदल जाएगी सेहत! डायबिटीज से लेकर वजन तक मिलेगा फायदा

भारतीय रसोई में मेथी एक महत्वपूर्ण मासाला है। इसका इस्तेमाल कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। सिर्फ सब्जी ही नहीं बल्कि इसका इस्तेमाल अचार में भी किया जाता है। यह हर चीज का स्वाद बढ़ाती है। लेकिन शायद आपको पता नहीं है कि ये छोटा सा दिखने वाला मसाला औषधि से भरपूर है। सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना आयुर्वेद में सेहत का खजाना माना गया है। मेथी के छोटे-छोटे दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जब हम मेथी को रातभर पानी में भिगोते हैं, तो इसके गुण और अधिक बढ़ जाते हैं और इसे पचाना आसान हो जाता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट मेती दाने का सेवन करने से क्या क्या फायदे होते हैं। 

1. ब्लड शुगर और डायबिटीज करे कंट्रोल

डायबिटीज के मरीजों के लिए भीगी मेथी किसी वरदान से कम नहीं है। मेथी में मौजूद घुलनशील फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और ग्लूकोज के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है। इससे अचानक ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। साथ ही, यह इंसुलिन के स्राव को भी बेहतर बनाती है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

2. पाचन तंत्र और कब्ज से राहत
आजकल की खराब लाइफस्टाइल के कारण गैस, एसिडिटी और कब्ज आम समस्याएं बन चुकी हैं। भीगी हुई मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो मल को नरम बनाता है और आंतों की सफाई करता है। सुबह खाली पेट इसे चबाकर खाने से पाचन क्रिया दुरुस्त होती है और पुरानी से पुरानी कब्ज से राहत मिलती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

3. बैड कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए
मेथी के दानों में पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जबकि गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं। जब कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, तो धमनियों में ब्लॉकेज का खतरा कम होता है, जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। 

4. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो भीगी मेथी आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बना सकती है। सुबह इसे चबाकर खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। यह आपके मेटाबॉलिज्म को भी तेज करती है, जिससे शरीर की चर्बी तेजी से बर्न होती है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments