पहाड़ काटकर बना दी 1.3 KM सड़क! BSP को नोटिस, 7 अफसर-कर्मचारी जांच के घेरे में

पहाड़ काटकर बना दी 1.3 KM सड़क! BSP को नोटिस, 7 अफसर-कर्मचारी जांच के घेरे में

कांकेर : रावघाट लौह अयस्क परियोजना के लिए बनाई गई सड़क में कथित रूप से बिना वन विभाग की वैधानिक अनुमति सैकड़ों पेड़ों की कटाई का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। वन विभाग पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर ने पुराने दस्तावेजों की जांच और जमीनी स्तर पर जाँच करके यह तो साबित कर दिया कि पेड़ की अवैध कटाई करके अवैध सड़क बना दी गई। वन विभाग ने बीएसपी को नोटिस जारी कर दिया। इसके साथ ही रेंजर, एसडीओ को भी नोटिस के घेरे में लेते हुए पांच वनरक्षक एवं वनपाल को क्षेत्र से हटाते हुए नोटिस जारी हुआ। 

कार्रवाई होना तय
पूर्व वनमंडल भानुप्रतापपुर वन मंडल के वनमंडलाधिकारी ऋषम जैन बताया कि,  यह जो रोड  बनाया गया है. इसमें वन विभाग की अनुमति नहीं ली गई है। भारतीय वन अधिनियम 1927 और वन संरक्षण अधिनियम 1980 का भी उल्लंघन हुआ है। बीएसपी रावघाट प्रबंधन को अभी नोटिस जारी किया गया है। बीएसपी रावघाट प्रबंधन से जवाब आने के उपरांत संबंधितों पर कानूनी कार्रवाई की प्रकिया शुरू की जाएगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

एसडीओ, रेंजर सहित 7 को नोटिस, 5 को हटाया
वनमंडलाधिकारी ऋषभ जैन के अनुसार,  इस मामले में जाँच रिपोर्ट मिलने के उपरांत एसडीओ विजय चंद्रवंशी और रेंजर वीरेंद्र यादव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, इसके अलावा दीनदयाल नेताम वनपाल परिक्षेत्र सहायक भैसगांव, आत्माराम पोटाई वनपाल परिक्षेत्र सहायक फूलपाड़, अश्विनी कुमार नेताम वनरक्षक, दक्षिण भैसगांव, सहादुर सिंह ठाकुर वननरक्षक फूलपाड़, योगेश कुमार ठाकुर वनरक्षक अंजरेल पूर्व को इन क्षेत्रो से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। रावघाट परियोजना में सामने आए कथित अनियमितताओं के बाद अब सवाल केवल सड़क निर्माण और पेड़ों की कटाई तक सीमित नहीं रह गए हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments