जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की संयुक्त जिला बैठक संपन्न, 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना की संयुक्त जिला बैठक संपन्न, 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन

संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और नए दायित्वों पर लिए गए अहम निर्णय, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

 

परमेश्वर राजपूत, गरियाबंद/छुरा : जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी (जेसीपी) एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (सीकेएस) जिला गरियाबंद की संयुक्त जिला स्तरीय बैठक  छुरा स्थित कोसमबुड़ा घाट में संपन्न हुई। बैठक में जिलेभर से पहुंचे पदाधिकारियों, सेनानियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, सदस्यता विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की।बैठक में संगठन के विस्तार को प्राथमिकता देते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। संगठन की आवश्यकता को देखते हुए विभिन्न पदों पर नए दायित्व सौंपे गए, ताकि बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाया जा सके। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।बैठक के दौरान वर्ष 2028 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियान तथा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन की पहुंच बढ़ाने के विभिन्न पहलुओं पर अपने सुझाव रखे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हितों की रक्षा करना तथा जल, जंगल, जमीन, किसान, मजदूर, युवाओं एवं आम जनता के अधिकारों की आवाज को मजबूती प्रदान करना है। इसके लिए गांव-गांव सदस्यता अभियान को तेज करने, नियमित बैठकों का आयोजन करने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने "एकता, संगठन और संघर्ष" के संकल्प के साथ वर्ष 2028 तक जिले के प्रत्येक गांव एवं प्रत्येक बूथ पर संगठन को मजबूत बनाने का भरोसा दिलाया। संयुक्त रूप से कहा गया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना जिले में संगठन विस्तार, जनजागरण एवं जनआंदोलन को नई दिशा देने के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी।बैठक में प्रमुख रूप से जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला अध्यक्ष भोजराम नेताम, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के जिला उपाध्यक्ष महावीरा ध्रुव, हरीश हरित, तेजराम मरकाम, निशांत साहू, चोखेलाल साहू, भानु प्रताप, पुरण निर्मलकर, भुनेश्वर ठाकुर, लिकेश साहू, पुष्कर यादव, पुष्पराज साहू, अजय ठाकुर, कलाराम नेताम सहित छुरा, फिंगेश्वर, राजिम एवं गरियाबंद खंड के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं सेनानी उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments