मौहाडीह : पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार 28 जून 2026 को ग्राम मौहाडीह (अखरापाली) में पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री विजय राठौर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विजय राठौर ने कहा कि भारत को पोलियो मुक्त बनाने में देश के डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने कहा कि भारत भले ही पोलियो मुक्त घोषित हो चुका है, लेकिन आने वाली पीढ़ियों को इस गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अभियान की निरंतरता बेहद जरूरी है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद जरूर पिलाएं और इस जन अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही पोलियो जैसी घातक बीमारी का पूरी तरह उन्मूलन संभव है और एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज का निर्माण किया जा सकता है।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई तथा लोगों को नियमित टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments