अगले 7 दिन बारिश का बड़ा अलर्ट, 3-4 दिन में पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून, कई जिलों में यलो अलर्ट

अगले 7 दिन बारिश का बड़ा अलर्ट, 3-4 दिन में पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून, कई जिलों में यलो अलर्ट

रायपुर : छत्तीसगढ़ के शेष हिस्सों तक मानसून अगले 3-4 दिनों तक पहुंचेगा. राजधानी रायपुर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे है, लेकिन उमस से लोग परेशान हो रहे हैं. मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है. कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है. 

प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह बारिश की संभावना जताई गई  है. सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, जशपुर, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, तेज हवा (30-40 KMPH) और वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया गया है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

मौसम विभाग ने जानकारी दी कि प्रदेश में शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई। राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया है. मुंगेली में 5 सेमी और दरभा में 4 सेमी बारिश हुई. इसके अलावा कई जगहों पर पानी गिरा है. 

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम ?

रायपुर और आसपास के इलाकों में आज बादल छाए रह सकते हैं. वर्षा और तेज हवा चलने की संभावना है. अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान  26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments