अवसरों का महासागर का संदेश, सेशेल्स ने PM मोदी को किया सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

अवसरों का महासागर का संदेश, सेशेल्स ने PM मोदी को किया सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स ने अपने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन' से सम्मानित किया है। यह सम्मान पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में उनके योगदान के लिए प्रदान किया गया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को किसी विदेशी देश द्वारा दिए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मानों की संख्या 34 हो गई है।

सेशेल्स की तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी को यह सम्मान रविवार को राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने प्रदान किया। इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सम्मान ग्रहण करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इसे जलवायु परिवर्तन से जूझ रहे सभी देशों और पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए एक गंभीर चुनौती है, जिसका मुकाबला सभी देशों को मिलकर करना होगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रधानमंत्री ने हिंद महासागर क्षेत्र को लेकर भारत का विजन भी साझा किया। उन्होंने कहा कि भारत ऐसा हिंद महासागर चाहता है जहां समुद्री सुरक्षा के साथ आर्थिक समृद्धि भी बढ़े, साझेदारी आपसी सम्मान और विश्वास पर आधारित हो और सभी देश साथ मिलकर आगे बढ़ें। उनका लक्ष्य हिंद महासागर को "अवसरों का महासागर" बनाना है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत पृथ्वी को अधिक हरित और टिकाऊ बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने मिशन LiFE, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) और आपदा-रोधी अवसंरचना गठबंधन (CDRI) जैसी वैश्विक पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के लिए विश्व स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहा है।

गौरतलब है कि इसी महीने प्रधानमंत्री मोदी को स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा में भी देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से सम्मानित किया गया था।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments