इस बार घर नहीं, सीधे रोहित होंगे निशाने पर... डायरेक्टर को मिली जानलेवा धमकी

इस बार घर नहीं, सीधे रोहित होंगे निशाने पर... डायरेक्टर को मिली जानलेवा धमकी

मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। शनिवार सुबह उनके स्टाफ को एक धमकी भरा ऑडियो क्लिप मिला, जिसमें 20 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है। ऑडियो में चेतावनी दी गई है कि यदि रकम नहीं दी गई तो इस बार निशाना उनके घर पर नहीं, बल्कि सीधे रोहित शेट्टी होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब 90 सेकेंड के इस ऑडियो क्लिप में फिरौती की मांग के साथ जान से मारने की धमकी दी गई है। घटना के सामने आने के बाद मुंबई पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ऑडियो में सुनाई देने वाली आवाज लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े वांछित आरोपी शुभम लोणकर की होने का संदेह जताया जा रहा है। शुभम लोणकर का नाम पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड और इसी साल की शुरुआत में रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामले में भी सामने आ चुका है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और आवाज की जांच के लिए ऑडियो क्लिप को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

गौरतलब है कि 1 फरवरी को रोहित शेट्टी के जुहू स्थित घर के बाहर देर रात पांच राउंड फायरिंग हुई थी। उस मामले में पुलिस ने आरोपी दीपक शर्मा को आगरा से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पूछताछ में दावा किया था कि वह सोशल मीडिया के जरिए बिश्नोई गैंग से प्रभावित हुआ था।

वर्क फ्रंट की बात करें तो रोहित शेट्टी इन दिनों अपने स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' को लेकर चर्चा में हैं। यह शो 25 जुलाई से कलर्स टीवी और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments