Raipur Property Tax 2026: आज 30 जून आखिरी दिन, संपत्तिकर जमा कर पाएं 6.25% तक की छूट

Raipur Property Tax 2026: आज 30 जून आखिरी दिन, संपत्तिकर जमा कर पाएं 6.25% तक की छूट

रायपुर: रायपुर निगम की ओर से वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ दिया जा रहा है। इस छूट का लाभ लेने के लिए 30 जून अंतिम दिन है।

रायपुर नगर पालिक निगम के आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने सोमवार, 29 जून 2026 को निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व संग्रह करते हुए 1,070 संपत्तियों से कुल 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये की वसूली की। साथ ही आयुक्त ने सभी व्यावसायिक संपत्तियों की जांच कर सही टैक्स निर्धारण करने के निर्देश भी दिए हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

निगम प्रशासन के अनुसार, जोन-3 ने 90 संपत्तियों से 10 लाख 98 हजार 438 रुपये, जोन-4 ने 90 संपत्तियों से 20 लाख 85 हजार रुपये, जोन-5 ने 119 संपत्तियों से 15 लाख 3 हजार 842 रुपये, जोन-7 ने 64 संपत्तियों से 11 लाख 1 हजार 159 रुपये, जोन-8 ने 120 संपत्तियों से 18 लाख 96 हजार 579 रुपये, जोन-9 ने 196 संपत्तियों से 20 लाख 55 हजार 499 रुपये तथा जोन-10 ने 136 संपत्तियों से 12 लाख 6 हजार 619 रुपये की राजस्व वसूली की गई।

नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे आज 30 जून 2026 तक वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर की पूर्ण अदायगी कर अधिकतम 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ उठाएं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments