एक पति... दो पत्नियां... और खूनी अंजाम, बालोद में हत्या से हड़कंप

एक पति... दो पत्नियां... और खूनी अंजाम, बालोद में हत्या से हड़कंप

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के नेवारीकला गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला की लाश उसके ही घर पर खून से लथपथ मिली। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु की, तो पता चला कि हत्यारा कोई और नहीं बल्कि उसकी सौतन निकली, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़िए पूरी खबर

यह पूरा मामला बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या करने वाली पत्नी अमृत बाई साहू अपने पति चिम्मन लाल साहू के साथ सो रही थी और दूसरी पत्नी दया बाई दूसरे कमरे में सो रही थी, जब रात 3 बजे चिम्मन लाल सोकर उठा तो उसकी पहली पत्नी कमरे से गायब मिली और दूसरी पत्नी दया बाई खून से लथपथ पड़ी मिली।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आपसी लड़ाई के कारण हत्या की आशंका

पति ने सुबह थाने पहुंचकर शिकायत की, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या के शक में पहली पत्नी अमृता बाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दोनों के बीच आपसी लड़ाई के कारण हत्या की बात सामने आ रही है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments