आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: किस्मत चमकेगी या बढ़ेंगी चुनौतियां? जानें 12 राशियों का हाल

आज आषाढ़ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज सुबह 7 बजकर 39 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 28 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सिक्ख पंत के छठवें गुरु, 'गुरु हरगोबिंद सिंह' की जयंती है।आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कहीं सफलता और लाभ के योग हैं तो कहीं सतर्क रहने की जरूरत है। यहां पढ़िए दैनिक राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आज आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम बेहतर होंगे। आपका हंसमुख स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। इस राशि के सरकारी विभाग में सेवारत लोगों को आज महत्वपूर्ण कार्यभार संभालना पड़ेगा। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहने वाला है। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान करवाने के योग है।

शुभ रंग - पीच
शुभ अंक - 1
वृष राशि

वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए पाजिटिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपका तालमेल अच्छा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने किसी ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। साथ ही आज उन्हें किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा होगा। इस राशि के विद्यार्थियों की मेहनत आज रंग लाएगी, उन्हें मनपसंद कालेज में एडमिशन मिल जाएगा। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब करने के बारे में विचार कर सकते हैं। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्लान कर सकते है।

शुभ रंग - ग्रीन
शुभ अंक - 8
मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए नए अवसर लेकर आने वाला है। आज आप अपनी गतिविधियों को गोपनीय रखें साथ ही आसपास की गतिविधियों को नजर अंदाज ना करें। आज किसी विशेष योजना को लागू करने के लिए सक्रियता और सतर्कता बनाए रखने से सफलता मिलेगी। आज किसी से मदद की उम्मीद न रखकर अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें और ध्यान रखें कि आपकी जिद्द से आपका काम खराब हो सकता है। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। परिवार जनों के साथ मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आज आपके निस्वार्थ योगदान से समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - 2
कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए सार्थक रहेगा। आज रियल स्टेट से जुड़े लोगों की डील फायदेमंद हो सकती हैं। आज आप चुनौतियों को स्वीकार करते हुए कुछ क्रिएटिव करेंगे। आज के दिन नई योजना पर काम करने से नतीजे अच्छे मिलेंगे। आज कार्यस्थल पर पेपर वर्क करते समय सावधानी रखने की जरुरत होगी। कई दिनों से पेंडिंग काम आज पूरा हो सकता है। अचानक शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप कुछ अलग करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। अपने सेहत के प्रति लापरवाही न करें खान पान का विशेष ध्यान दें।

शुभ रंग - ब्राउन
शुभ अंक - 9
सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपको घर के वरिष्ठ सदस्यों से प्रेरणा मिलेगी। आज पारिवारिक निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है आज जो भी काम आप शुरू करेंगे उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। आज आपके रहन-सहन और बातचीत करने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आज शाम आप किसी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। आज किसी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य लें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा। आज खास तौर पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतने की आवश्यकता है। दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

शुभ रंग - रेड
शुभ अंक - 1
कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहेंगी, जिन्हें आप काफी हद तक पूरा भी कर लेंगे। आज कुछ नए लोगों से जुड़ने पर आपको कई बेहतरीन जानकारियां मिलेंगी, जो भविष्य में आपके लिए काफी कारगर साबित होंगी। सरकारी कर्मचारियों को आज पदोन्नति का शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज इस राशि के लोगों को अपनी जिम्मेदारियों को समझकर तय समय पर कार्यों को पूरा करने की जरूरत है। घर में मेहमानों का आगमन होगा और उनकी आवभगत में मनोरंजक समय बीतेगा। आज पारिवारिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

शुभ रंग - पर्पल
शुभ अंक - 7
तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियों की नई सौगात लेकर आएगा। आज कारोबारियों को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर मिलेंगे। अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर करने के लिए प्रयास करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। किसी सामाजिक सभा में आज आपकी उपस्थिति लोगों के लिए फायदेमंद रहेगी। आज आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से आपको मानसिक शांति और मिलेगी। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा आज उच्च अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी आर्थिक में स्थिति में मजबूती बनी रहेगी। आज लवमेट कहीं आज घूमने का प्लान बनायेंगे।

शुभ रंग - यैलो
शुभ अंक - 5
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके जीवन में नए अवसर लेकर आने वाला है। आपकी हर समस्या का हल चुटकियों में निकल जायेगा। राजकीय कार्यों में आपको बड़े लाभ मिलने के आसार है आज अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने पर ध्यान देंगे। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेगी। इस समय आय के साथ खर्चों की स्थिति भी बन रही है नया काम करने से पहले बजट बनाकर रखें। काफी दिनों पहले लिए गए लोन की ईएमआई आज पूरी हो जाएगी। आपको आर्थिक तौर पर काफी राहत मिलेगी अगर आप नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

शुभ रंग - मैजेंटा
शुभ अंक - 3
धनु राशि

धनु राशि वालों आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा आज आपको शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आज लेखन व सामाजिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज किसी अनुभवी व्यक्ति या गुरु का मार्गदर्शन आपके मनोबल और आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और आप अपने काम को सफलतापूर्वक पूरा करने में सफल रहेंगे। आज व्यक्तिगत कार्यों के साथ-साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आज कुछ विरोधी लोग आपको भावनात्मक रूप से कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। कार्य स्थल पर अफसरों के साथ तालमेल बनाकर रखेंगे , आपको उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आज असंतुलित खान-पान से परहेज रखें जोड़ों में दर्द से राहत मिलेगी। गृहस्थ जीवन सुखमय रहेगा।

ये भी पढ़े : भूलकर भी न लगाएं किसी और का सिंदूर! जानें शास्त्रों के अनुसार क्यों मानी जाती है यह अशुभ

शुभ रंग - पिंक
शुभ अंक - 3
मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। आज अधिकारियों और सम्मानित लोगों से संपर्क बनाए रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज युवाओं को किसी प्रतियोगिता के अच्छे परिणाम मिलेंगे और नौकरी प्राप्ति भी संभव है। संतान से जुड़ी समस्या आज हल हो जाएगी। आज आर्थिक योजनाएं भी आसानी से पूरी होंगी और धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आज अनुशासित दिनचर्या से आपका इम्यून सिस्टम बेहतर होगा।

शुभ रंग - ऑरेंज
शुभ अंक - 2
कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्य स्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजर अंदाज ना करें। आज अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कार्यस्थल पर शांति भरा माहौल रहेगा। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ जरूरी बातें पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खान-पान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा और प्रदूषण और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - 3
मीन राशि

मीन राशि वालों आज के दिन आप काफी व्यस्त रहने वाले है। रुका हुआ सरकारी काम आज पूरा हो जाएगा। आध्यात्मिक गतिविधियों के प्रति रुझान बढ़ेगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढ़ाई में अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति से मिलकर आपको अपनी कई समस्याओं का हल मिल जाएगा। नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं को सफलता मिलने के योग है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा , आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

शुभ रंग - ब्लू
शुभ अंक - 6







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments