डॉक्टर ने बताए 5 ऐसे सुपरफूड्स, जो लिवर और किडनी को रखेंगे सालों तक जवान!

डॉक्टर ने बताए 5 ऐसे सुपरफूड्स, जो लिवर और किडनी को रखेंगे सालों तक जवान!

आपके शरीर में लिवर और किडनी दो ऐसे अंग हैं जो दिन रात बिना रुके आपको ज़िंदा रखने का कमा करती है। किडनी आपके शरीर से जहां टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है वहीं लिवर आपके शरीर की सबसे बड़ी फैक्टी है जो पांच सौ से से भी ज़्यादा काम करता है। लेकिन तीस साल के बाद ये दोनों ही अंग कमजोर पड़ने लगते हैं। ऐसे में अगर ध्यान न दिया जाए तो लिवर और किडनी से जुडी बीमारियां शरीर में घर करने लगती हैं। डॉक्टर सलीम ज़ैदी बता रहे हैं कि तीस के बाद किडनी और लीवर को हेल्दी रखने के लिए किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें?

हेल्दी किडनी और लिवर के लिए इन चीजों का करें सेवन:

जौ का पानी: जौ बीटा ग्लूटेन नामक फाइबर होता है जो किडनी पर फिल्ट्रेशन का लोड कम करता है और लिवर में जमी एक्स्ट्रा फाइट को धीरे धीरे पिघलता है।दो बड़े चम्मच जौ को चार गिलास पानी में बीस मिनट डालकर उबालें और सुबह एक गिलास और शाम को एक गिलास पिएं।

खीरा और नीम्बू पानी: खीरा में नेचुरल पानी होता है जो किडनी को नेचुरली फ्लश करता है जो क्रेटिनिन को पतला कर के बाहर निकालाता है। और नींबू में सिट्रिस एसिड होता है जो किडनी में पथरी बनने से रोकता है। रोज सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू डालकर पानी पिएं और दोपहर में एक खीरा खाएं।

आंवला: आंवला में संतरा से बीस गुना ज़्यादा विटामिन सी होता है। यह लीवर के सेल्स को रिपयेर करता है। साथ ही किडनी के लिए यह एक एंटी ऑक्सीडेंट्स शील्ड के रूप में काम करता है। रोज सुबह खाली पेट एक से दो कच्चे आंवला खाएं या रोजाना तीस एमएल इसका फ्रेश जूस पिएं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

हल्दी और काली मिर्च: हल्दी के साथ काली मिर्च को मिलाकर इसका सेवन करने से फैटी लिवर कम होता है। करक्यूमिन लिवर के सूजन को कम करता है।  फैटी लिवर में एसजीओटी और एसजीपीटी को भी कम करता है। एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच हल्दी और चुटीभर काली मिर्च मिलाकर सुबह खाली पेट पिएं।

मोरिंगा: मोरिंगा एक ऐसा सुपरफूड है जो किडनी और लिवर में बहुत ज़्यादा फायदेमंद है। सहजन में 90 से ज़्यादा पोषक तत्व हैं। इसी वजह से WHO ने भी किडनी और लिवर के लिए एक मैजिकल ट्री कहा है। आप हफ्ते में तीन बार सहजन की पत्ती की सब्जी खाएं या फिर आप सहजन की फली की सब्जी भी खा सकते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments