Health Tips: कुलथी की दाल खाने के फायदे, किडनी स्टोन, वजन घटाने, पाचन और हड्डियों के लिए क्यों है फायदेमंद?

Health Tips: कुलथी की दाल खाने के फायदे, किडनी स्टोन, वजन घटाने, पाचन और हड्डियों के लिए क्यों है फायदेमंद?

कुलथी की दाल पोषक तत्वों का भंडार मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार, यह दाल शरीर में कफ और वात को कम करती है और शरीर में आसानी से पच जाती है। सर्टिफ़ाइड आयुर्वेदिक डॉक्टर रूपाली जैन बेदारकर कहती हैं कि यह दाल उन लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है जो शरीर में प्रोटीन की कमी से जूझ रहे हैं। अगर आप शाकाहारी हैं और ऐसे फूड्स की तलाश में हैं जो प्रोटीन से भरपूर हो तो आप कुलथी की दाल को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। हालांकि, इसमें प्रोटीन के साथ फाइबर, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं इस दाल को डाइट में शामिल करने से कौन कौन से फायदे मिल सकते हैं?

कुलथी दाल खाने के फायदे

किडनी स्टोन में फायदेमंद: अगर आपको किडनी स्टोन की समस्या है तो कुलथी दाल आपके लिए फायदेमंद है। इसमें मौजूद गुण पथरी को तोड़ने में मदद करते हैं। यह पेशाब को बढ़ाकर शरीर से स्टोन को बाहर निकालने में मददगार है।

वजन कम करने में फायदेमंद: कुलथी दाल का सेवन फैट लॉस कम करने में मदद करता है। यह हाई प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती है, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराती है। कुलथी प्रोटीन से भरपूर होती है इसलिए यह दाल आपके मसल्स को मजबूत बनाने में मदद करती है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सर्दी और कफ में फायदेमंद: अगर आपको बार बार सर्दी होती है। नाक में बहुत ज़्यादा कफ रहता है और आप सांस नहीं ले पाते हैं। अगर आपको साइनस की परेशान है या सिर में बहुत ज़्यादा दर्द रहता है तो आप कुलथी की दाल का सेवन ज़रूर करें। कुलथी की दाल का सेवन आप काढ़ा के रूप में कर सकते हैं।

पाचन में सहायक: जिन लोगों को खाना अच्छी तरह से नहीं पचता है। पेट में गैस बना रहता है या लगातार डकारें आती हैं तो उन लोगों को कुलथी की दाल को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए। फाइबर से भरपूर होने की वजह से यह दाल आपके पाचन को बेहतर करती है।

जोड़ों के दर्द और सूजन में फायदेमंद: कुलथी में मौजूद कैल्शियम और फास्फोरस हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। इसके साथ यह दाल एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होती है जो शरीर में सूजन को कम करने में फायदेमंद होते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments