कोरबा में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की दबंगई! भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने पर ग्रामीणों को दी उठवा लेने की धमकी

कोरबा में वन विभाग के डिप्टी रेंजर की दबंगई! भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने पर ग्रामीणों को दी उठवा लेने की धमकी

कोरबा :वन विभाग द्वारा करवाए जा रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों और डिप्टी रेंजर के बीच बहस हो गई. बात यहां तक बढ़ गई कि डिप्टी रेंजर ने ग्रामीणों को 1 मिनट में उठवा लेने की धमकी दे डाली. यह पूरा वाकया वीडियो में कैद हो गया है, जिसके साथ ग्रामीणों ने डिप्टी रेंजर के खिलाफ कार्रवाई के साथ निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना कोरबा के कटघोरा वनमंडल, पसान वन परिक्षेत्र का ग्राम जलके की है. ग्राम वन प्रबंधन समिति अध्यक्ष चुनाव के दौरान विभाग द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार और फेंसिंग में धांधली को लेकर ग्रामीणों और अफसरों में बहस हो गई. ग्रामीणों के सवाल से बौखलाए डिप्टी रेंजर अयोध्या सोनी अपना आपा खो बैठे और एक मिनट के भीतर उठवा लेने की धमकी दे दी.

घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी जनता के सेवक हैं, उठाने की धमकी देने का अधिकार नहीं है. इसके साथ ग्रामीणों ने धमकी देने वाले डिप्टी रेंजर पर कार्रवाई के साथ निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग की है. अब सवाल यह है कि क्या वन विभाग के आला अधिकारी चर्चा में आए अधिकारी के खिलाफ जांच करेंगे, या फिर मामले को रफा-दफा कर देंगे.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments