क्या वीकेंड पर होगा बड़ा धमाका? वेलकम टू द जंगल 100 करोड़ के बेहद करीब

क्या वीकेंड पर होगा बड़ा धमाका? वेलकम टू द जंगल 100 करोड़ के बेहद करीब

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपना प्रभाव बनाए हुए है। हालांकि छठे दिन फिल्म की कमाई में थोड़ी मंदी जरूर देखी गई, लेकिन फिल्म को अब 100 करोड़ का आंकड़ा पार करना है। गुरुवार को इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। आइए जानते हैं कि सातवें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है।

वेलकम टू द जंगल का अब तक की टोटल कमाई:- फिल्म 'वेलकम 3' अपने ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की थी। अगर हम पिछले 6 दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद पहले दिन 15.25 करोड़, दूसरे दिन 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़, पांचवें दिन 9.25 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह 6 दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 87.15 करोड़ रुपये रहा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

सातवें दिन का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:- वेलकम टू द जंगल ने अपनी रिलीज के सातवें दिन धीमी शुरुआत की है। रात 9 बजे तक खबर लिखने तक आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 3.44 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है और इसकी ऑक्यूपेंसी 12.0 प्रतिशत रही है। ये आंकड़े रात होते तक बढ़ भी सकते हैं। इस तरह से सातवें दिन के साथ, फिल्म की 7 दिनों की कुल घरेलू कमाई 91.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन और फिल्म की जानकारी:- सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने छठे दिन ओवरसीज में 2.00 करोड़ की कमाई की, जिससे इसकी कुल विदेशी कमाई अब 24.95 करोड़ रुपये हो गई है। इसे मिलाकर फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 129.37 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरा पार्ट है। फिल्म की स्टार कास्ट काफी बड़ी है जिसमें 30 स्टार्स हैं। इनमें अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, परेश रावल, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, रवीना टंडन, राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और अरशद वारसी मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments