पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की

पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा की

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे :- पुलिस कार्यालय बेमेतरा में पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा की विभिन्न शाखाओं की समीक्षा बैठक लेकर कार्यों की गुणवत्ता, पारदर्शिता और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी संचालन, लंबित प्रकरणों के निराकरण, ई-डार एवं आई-रेड पोर्टल की समयबद्ध प्रविष्टियों सहित विभिन्न प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

बैठक में डीआईजी (DIG) श्री रामकृष्ण साहू ने कहा कि शासन की मंशानुसार कार्यालयीन कार्यों में अधिकतम डिजिटल प्रणाली का उपयोग किया जाए। सभी शाखाओं में फाइलों का संचालन, पत्राचार एवं अनुमोदन की प्रक्रिया नियमित रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से हो, जिससे कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निष्पादन सुनिश्चित हो सके। उन्होंने ई-ऑफिस प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित करने तथा आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ई-डार एवं आई-रेड पोर्टल पर सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित प्रविष्टियां समयबद्ध तरीके से दर्ज की जाएं। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमित कार्रवाई और सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता अभियान निरंतर चलाने पर जोर दिया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

डीआईजी ने मोटरयान दुर्घटनाओं में घायल पीड़ितों को पीएम राहत योजना, आई-रेड एवं ई-डार प्लेटफॉर्म के माध्यम से अधिकतम सात दिनों के भीतर नामित अस्पतालों में 1.50 लाख रुपये तक की कैशलेस उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी शाखा प्रभारियों से अपने दायित्वों का जिम्मेदारी, तत्परता और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करने तथा पुलिसिंग की गुणवत्ता में लगातार सुधार लाने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों के साथ शालीन, संवेदनशील और मैत्रीपूर्ण व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

 बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव, मुख्य लिपिक हरिओंम विश्वकर्मा, स्टेनो संतोष सोनवानी, रीडर-1 निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, उप निरीक्षक (अ) प्रवीण लोहले, महेंद्र भुआर्य, अजय देवांगन, दीपक गर्जेवाल, उप निरीक्षक विष्णु सप्रे, रीडर-2 प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, आरक्षक वासु साहू, दीपक साहू, अर्जुन चंद्राकर, गेल्विन साहू सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments