भारत और इंग्लैंड के बीच में पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था, तो वहीं अब दोनों टीमों के बीच में सीरीज का दूसरा मैच मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले में सभी की नजरें टीम इंडिया के स्क्वाड का हिस्सा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू को लेकर टिकी हुई थी, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। अब मैनचेस्टर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से ठीक पहले वैभव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट करते हुए अपने डेब्यू को लेकर इशारा किया है।
न्यू चैप्टर लिख अपनी फोटो की पोस्ट
वैभव सूर्यवंशी का जब टीम इंडिया में चयन हुआ उसके बाद से ही फैंस उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज में ऐसी उम्मीद थी कि वैभव को मौका मिलेगा लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें बेंच पर बिठाने का ही फैसला लिया। अब इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मुकाबले से ठीक एक दिन पहले वैभव सूर्यवंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरी पोस्ट करते हुए जहां अपनी सेलिब्रेशन करते हुए फोटो लगाई तो वहीं उन्होंने अंग्रेजी में New Chapter लिखा जिसका मतलब नया अध्याय होता है। अब यदि वैभव को मौका मिलता है तो सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर रहने वाली हैं क्योंकि इस साल उनका फॉर्म बल्ले से काफी बेहतरीन देखने को मिला है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में जगह खतरे में
इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में वैभव सूर्यवंशी को ओपनिंग में संजू सैमसन की जगह पर मौका दिए जाने की उम्मीद की जा रही है, क्योंकि अब तक यूके के दौरे पर टीम इंडिया ने जो तीन टी20 मैच खेले हैं उसमें सैमसन का बल्ला पूरी तरह से खामोश ही देखने को मिला है। सैमसन जहां इन तीन मैचों में एकबार गोल्डन डक पर आउट हुए तो वहीं दो मैचों में दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी को उनकी जगह पर मौका दिए जाने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है। वहीं इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है जिसमें जोफ्रा आर्चर की वापसी हुई है।

Comments