कला जगत की अपूरणीय क्षति.. तीजन बाई के निधन पर राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक ने जताया गहरा शोक

कला जगत की अपूरणीय क्षति.. तीजन बाई के निधन पर राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक ने जताया गहरा शोक

रायपुर :छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को देश-विदेश में स्थान दिलाने वाली पद्म विभूषण तीजन बाई के निधन पर उनके गांव गनियारी से लेकर दिल्ली तक शोक की लहर है. उनके निधन पर राष्ट्रपती द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ तमाम दिग्गज नेताओं ने उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है. 

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि उन्होंने अपनी सशक्त आवाज, प्रभावशाली उपस्थिति और अनोखी प्रस्तुति से महाभारत की कथाओं को मंच पर जीवंत किया. उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिभा, समर्पण और वर्षों की साधना से उन्होंने छत्तीसगढ़ की समृद्ध पंडवानी परंपरा को देश-विदेश में पहचान दिलाई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी को अपनी भव्य प्रस्तुति से दुनियाभर में विशिष्ट पहचान दिलाई. उनका जाना कला एवं संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी दिग्गज पंडवानी गायिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है. अपनी अद्वितीय प्रतिक्षा और समर्पण से उन्होंने पंडवानी लोककला को विशिष्ट पहचान दिलाई. छत्तीसगढ़ की इस लोककला के संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लोक कलाओं के क्षेत्र में अपनी गायकी से अमिट छाप छोड़ने वाली लोकप्रिय पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है. छत्तीसगढ़ की कला को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पंडवानी गायिका के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का निधन अत्यंत दुखद है. उन्होंने अपनी विलक्षण प्रतिक्षा, सशक्त अभिव्यक्ति और संगीत साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा पंडवानी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया. 

इन नेताओं के अलावा देश-प्रदेश के तमाम दिग्गज नेताओं ने पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए छत्तीसगढ़ की लोककला पंडवानी के संरक्षण और संवर्धन में उनकी भूमिका की सराहना की है. इसके साथ उनके परिजनों और प्रशंसकों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments