झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरे खिले, खेती-किसानी को मिलेगी रफ्तार

झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरे खिले, खेती-किसानी को मिलेगी रफ्तार

गरियाबंद :- जिले में बीते कल रात से लगातार हो रही झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। रुक-रुककर शुरू हुई वर्षा देर रात से लगातार जारी रही, जिससे पूरे जिले में ठंडक घुल गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। समाचार लिखे जाने तक बारिश का सिलसिला लगातार जारी था।आज आषाढ़ मास के पांचवें दिन है और लगातार हो रही अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से अच्छी वर्षा का इंतजार कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी सौगात से कम नहीं है। अब धान की बुआई, रोपाई सहित अन्य कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। किसान पूरे उत्साह के साथ खेतों की तैयारी में जुट गए हैं।

बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों में भी रौनक लौट आई है। खेत-खलिहान पानी से लबालब होने लगे हैं, जिससे खरीफ फसलों के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। कृषि विशेषज्ञों का भी मानना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह संतुलित वर्षा होती रही तो इस वर्ष फसल उत्पादन बेहतर रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बारिश के कारण जिले का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर उठा है। पेड़-पौधों की हरियाली बढ़ गई है और वातावरण पूरी तरह खुशनुमा हो गया है। लोगों ने भी मौसम का आनंद लेते हुए बारिश का स्वागत किया। बारिश के बाद जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों चिंगरा पगार, जतमई, घटारानी और देवधारा में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है। हर वर्ष मानसून के दौरान इन स्थलों पर बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक सुंदरता और झरनों का आनंद लेने पहुंचते हैं।

लगातार हो रही इस वर्षा से किसानों में खुशी का माहौल है और उन्हें अच्छी पैदावार की उम्मीद जगी है। जिलेवासियों को भी उम्मीद है कि मानसून इसी तरह सक्रिय रहा तो खेती-किसानी के साथ-साथ जल स्रोतों में भी पर्याप्त जलभराव होगा ।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments