कटघोरा में दीवार में सेंध लगाकर 25-30 बकरियां चोरी, लाखों के नुकसान के बाद पुलिस जांच में जुटी

कटघोरा में दीवार में सेंध लगाकर 25-30 बकरियां चोरी, लाखों के नुकसान के बाद पुलिस जांच में जुटी

कटघोरा-कोरबा : अब तक मकानों से रुपए-पैसे और जेवरात की चोरी की खबर आपने सुनी होगी, लेकिन कोरबा जिले के कटघोरा में दुस्साहसी चोरों ने मकान की दीवार को भेदकर अंदर रखी बकरियां पार कर दी, वह एक-दो नहीं, बल्कि 25-30 बकरियां. बकरियों के मालिक की रिपोर्ट पर अब कटघोरा पुलिस जांच में जुटी है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना कटघोरा ब्लॉक के ग्राम सिंधिया की है, जहां चोरों ने रामायण यादव के घर को निशाना बनाया. ​रात को जब परिवार गहरी नींद में सो रहा था, तब चोरों ने मकान के पीछे से सेंध मारकर वारदात को अंजाम दिया. एक-एक कर 25-30 बकरियां पार कर दी. चोरी की गई बकरियों की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है. घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष देखने को मिल रहा है. बहरहाल, ​कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के साथ चोरों की तलाश में जुट गई है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments