पुरानी रंजिश एवं आपसी निजी बातों के चलते हॉकी स्टीक एवं धारदार वस्तु से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपीगण गिरफ्तार

पुरानी रंजिश एवं आपसी निजी बातों के चलते हॉकी स्टीक एवं धारदार वस्तु से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाने के मामले में आरोपीगण गिरफ्तार

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : प्रार्थी मालिक राम साहू उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम कोपेडबरी, थाना थान खम्हरिया, जिला बेमेतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि  दिनांक 02.07.2026 की रात्रि 01.20 बजे मनोहर की पत्नि फोन करके बतायी कि तुम्हारा भाई मनोहर को अज्ञात दो व्यक्ति घर अंदर घुसकर हॉकी की स्टीक से सिर में प्राणघातक हमला कर मार दिये जिससे सिर से खून निकल रहा है खबर मिलने पर आस पास के लोगो के साथ पहुचकर ईलाज के लिए मनोहर साहू को अस्पताल पहुंचाया हैं कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 109 (1), 331(2), 3(5) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  विवेचना दौरान सीन ऑफ काईम यूनिट बेमेतरा का सहयोग लिया गया।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

उक्त घटना संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने तत्काल आरोपियों के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक ओंकार साहू को अपराध विवेचना हेतु थाना स्टाफ के साथ लगाया गया। प्रकरण की विवेचना के दौरान संदेहियों योगेन्द्र चौहान उर्फ बादल, कन्हैया लाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार किया। पूछताछ करने पर पता चला कि पुरानी रंजिश एवं आपसी निजी बातों के चलते हॉकी स्टीक एवं धारदार वस्तु से मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाना। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हॉकी स्टीक एवं अन्य साक्ष्य जप्त किया गया।  प्रकारण में आरोपी 01. योगेंद्र चौहान उर्फ बादल पिता नंदु चौहान उम्र 24 वर्ष, 02. कन्हैया लाल यादव पिता नन्हा यादव उम्र 33 वर्ष, पता ग्राम कोसमंदा, थाना पिपरिया, जिला कबीरधाम एवं 01 अन्य आरोपीया को आज 05.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया।

 इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खम्हरिया उप निरीक्षक ओंकार साहू, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुरेश चौहान, आरक्षक अशरफी खान, बलदेव निषाद , मुकेश चंद्रवंशी, अनिल सोनकर,  महिला आर. सुशीला ध्रुव सहित अन्य खम्हरिया स्टाफ का महत्वपूर्ण भूमिका रही।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments