सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? जानें भगवान शिव को प्रसन्न करने के आसान और प्रभावी उपाय

सोमवार को शिवलिंग पर क्या चढ़ाएं? जानें भगवान शिव को प्रसन्न करने के आसान और प्रभावी उपाय

सनातन धर्म में सोमवार का दिन शिव उपासना के लिए सबसे शुभ माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई शिव पूजा का विशेष महत्व है। सोमवार के दिन व्रत, रुद्राभिषेक और शिवलिंग की पूजा करने से भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं। कहा जाता है कि सोमवार को कुछ खास उपाय करने से भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है, जिससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। जानें सोमवार को कौन से उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं।

दूध और पंचामृत से अभिषेक

सोमवार के दिन शिवलिंग का दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से अभिषेक करना बेहद शुभ होता है। मान्यता है कि इससे करियर में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। साथ ही शिवलिंग पर शहद अर्पित करने से वाणी में मधुरता आती है, रिश्ते मजबूत होते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है।

बेलपत्र और सफेद फूल चढ़ाएं

शिव जी को तीन पत्तियों वाला बेलपत्र अत्यंत प्रिय माना गया है। शिवपुराण के अनुसार बेलपत्र अर्पित करने से पापों का क्षय होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसके साथ ही आक, कनेर या सफेद कमल जैसे सफेद फूल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है, जिससे चंद्र दोष शांत होने और सौभाग्य में वृद्धि की मान्यता है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

धतूरा, भस्म और आक का महत्व

सोमवार को शिवलिंग पर धतूरा, भस्म (विभूति) और आक का फूल अर्पित करना भी विशेष फलदायी माना जाता है। धतूरा रोग और शत्रु बाधाओं से रक्षा का प्रतीक है, जबकि भस्म वैराग्य और आत्मबोध का संदेश देती है। वहीं आक का फूल आर्थिक संकट दूर करने और समृद्धि का प्रतीक माना गया है।

दान और मंत्र जाप करें

इस दिन दूध और शक्कर का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा रुद्राक्ष की माला से 'ॐ सोमेश्वराय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करने की परंपरा है। मान्यता है कि इससे आर्थिक परेशानियां कम होती हैं और मानसिक शांति मिलती है।

इन रंगों का है विशेष महत्व

सोमवार के दिन सफेद या नीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है, क्योंकि ये रंग भगवान शिव को प्रिय हैं। श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए ये उपाय भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का माध्यम माने जाते हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments