देवभोग में साइबर हमले से हड़कंप, 24 घंटे में भाजपा के दूसरे बड़े नेता का मोबाइल हैक

देवभोग में साइबर हमले से हड़कंप, 24 घंटे में भाजपा के दूसरे बड़े नेता का मोबाइल हैक

देवभोग : भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर साइबर अपराधियों द्वारा मोबाइल हैक करने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष अनिल चंद्राकर के बाद अब पूर्व संसदीय सचिव एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गोवर्धन माझी का मोबाइल भी साइबर अपराधियों के निशाने पर आ गया है। घटना के बाद पार्टी संगठन में हड़कंप का माहौल है।

सूत्रों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान गोवर्धन माझी के व्हाट्सएप और ईमेल अकाउंट में संदिग्ध लॉगिन की जानकारी सामने आई। इसके बाद उनके मोबाइल नंबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को फर्जी संदेश भेजे जाने की शिकायतें मिलने लगीं। आशंका है कि साइबर ठग लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक ठगी की कोशिश कर रहे थे।

इससे पहले भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर का मोबाइल भी हैक कर लिया गया था। उनके व्हाट्सएप नंबर से कई लोगों को आर्थिक सहायता मांगने वाले फर्जी संदेश भेजे गए थे, जिससे कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

लगातार दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मोबाइल हैक होने की घटनाओं के बाद संगठन ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें तथा किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से पहले संबंधित व्यक्ति से फोन पर पुष्टि अवश्य करें।

पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन माझी ने पूरे मामले की शिकायत साइबर सेल में दर्ज करा दी है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हैकिंग के पीछे शामिल आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने जिले में साइबर सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments