CG Weather Alert: अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ पर भारी! 25 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट, रायपुर में लगातार बारिश

CG Weather Alert: अगले 48 घंटे छत्तीसगढ़ पर भारी! 25 से ज्यादा जिलों में रेड अलर्ट, रायपुर में लगातार बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ पर बीते 2-3 दिनों से मानसून मेहरबान है. बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के असर से जमकर बादल बसर रहे हैं. राजधानी रायपुर समेत इलाकों में बारिश की झड़ी लगी गई है. आसमान से लगातार पानी गिरने के कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है. अब बिना रेन कोट और छाते  के घर से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. अगले 48 घंटों में मध्य इलाकों में बारिश की संभावना है. 

दो दिन बाद वर्षा की तीव्रता में कमी की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर बने अवदाब के असर से अगले 48 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकांश जगहों में वर्षा होने की संभावना है. इस दौरान कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी और कुछ अलग-अलग जगहों पर सीमांत भारी वर्षा होने की संभावना है. 8 जुलाई से पूरे प्रदेश में वर्षा की तीव्रता में कमी आने की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई तथा एक दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा हुई. राजिम में 19 सेंटीमीटर, दुर्ग में 18, छुरा में 16, रायपुर शहर में 15, राजनांदगांव में 15, पाटन में 15, गोबरा नवापारा और माना में 14-14 सेंटीमीटर वर्षा हुई. अर्जुन्दा में 13, लाभांडी में 12, गुंडरदेही में 12, भिलाई में 11, कोमाखान में 10, मंदिर हसौद, डभरा, महासमुंद, बागबाहरा, अहिवारा में 8-8 सेंटीमीटर वर्षा हुई. धमतरी, हसौद, धरसीवा, भटगांव, अभनपुर, डोंगरगढ़, गुरूर, मैनपुर, मालखरौदा, गरियाबंद, कुरूद में 7-7 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रायपुर में नहीं रुकी बारिश 

रायपुर शहर में 6 जुलाई को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने और गरज चमक के साथ भारी वर्षा व तेज हवा चलने की संभावना है. अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

25 से अधिक जिलों में बारिश की चेतावनी

छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की है. धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सूरजपुर और कोरिया जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है. इन क्षत्रों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, बीजापुर, दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर-कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, कबीरधाम, सरगुजा, सूरजपुर और कोरिया में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम वर्षा के आसार हैं. इन इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर-दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर-कांकेर, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना जताई गई है. इन क्षत्रों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments