परमेश्वर राजपूत,गरियाबंद :बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव देवभोग में गांड़ा समाज द्वारा आयोजित नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने विधिवत शपथ लेकर समाजहित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विधायक ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।समारोह में विधायक जनक ध्रुव ने समाज के वरिष्ठजनों, प्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित नागरिकों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति शिक्षा, संगठन, सामाजिक समरसता और आपसी सहयोग से ही संभव है। गांड़ा समाज इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है, जो पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है।उन्होंने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता, जागरूकता और सकारात्मक सोच होती है। यदि समाज संगठित होकर शिक्षा, सामाजिक उत्थान और युवाओं के भविष्य के लिए कार्य करता है, तो निश्चित रूप से वह नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में समाज विकास, सम्मान और जनकल्याण की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगा।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
विधायक ने समाज के सभी सदस्यों से आपसी भाईचारा, सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के प्रसार, युवाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के माध्यम से ही एक सशक्त एवं विकसित समाज का निर्माण किया जा सकता है।कार्यक्रम का समापन समाज की उन्नति, एकता और सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Comments