राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर फूटा महंत नृत्यगोपालदास का गुस्सा, बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर फूटा महंत नृत्यगोपालदास का गुस्सा, बोले- दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सुर्खियों में है। आज इस मामले पर ट्रस्ट की बैठक भी है। बैठक से पहले राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास का बयान सामने आया है। उन्होंने चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर बात कही है। उन्होंने कहा है कि मंदिर में हुई चोरी से वह बहुत आहत हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

महंत नृत्यगोपालदास ने क्या कहा?

राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, "श्रीराम लला सरकार के मंदिर में हुई दान चोरी से मैं काफी आहत हूं। जिसने भी ये पाप किया है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मुझे यूपी के यशस्वी सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी पर पूरा विश्वास है कि वे इस पाप से जुड़े हर व्यक्ति को सजा दिलाएंगे। ये करोड़ों हिंदुओं की आस्था का प्रश्न है।"

महंत नृत्यगोपालदास ने कहा, "मेरा निवेदन है कि इसमें किसी भी व्यक्ति को अपने निजी लाभ के लिए राजनीति नहीं करनी चाहिए।"







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments