कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं, 37 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

बेमेतरा टेकेश्वर दुबे:आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाने के उद्देश्य से आज सोमवार को जिला कलेक्टोरेट परिसर में साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया गया। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं एवं मांगें गंभीरतापूर्वक सुनीं।

जनदर्शन के दौरान प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ संज्ञान लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यकतानुसार दूरभाष पर चर्चा कर एवं उपस्थित अधिकारियों को मौके पर ही निर्देशित करते हुए प्रकरणों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कई मामलों में तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए आवेदकों को राहत प्रदान की गई।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

आज आयोजित जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 37 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें तात्कालिक महत्व के प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया गया, जबकि जांच एवं प्रक्रिया से जुड़े मामलों को समय-सीमा (टीएल) में दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जनदर्शन में निराश्रित एवं वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, बैटरी चालित ट्रायसाइकिल, भूमि संबंधी प्रकरण, कटा हुआ रकबा जोड़ने, खाद गड्ढा हटाने, आम रास्ता खुलवाने सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी आवेदकों को आश्वस्त किया कि प्रत्येक प्रकरण का नियमानुसार परीक्षण कर यथाशीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments