रणवीर सिंह के जन्मदिन पर आदित्य धर का भावुक पोस्ट, कहा- धुरंधर में झोंक दिया था सब कुछ

रणवीर सिंह के जन्मदिन पर आदित्य धर का भावुक पोस्ट, कहा- धुरंधर में झोंक दिया था सब कुछ

आदित्य धर की 'धुरंधर' दर्शकों के लिए सरप्राइज पैक से कम नहीं थी। देशभक्ति से लेकर एक्शन-थ्रिलर, रोमांच सब इस फिल्म में कूट-कूटकर भरा था। तभी तो जब इस फिल्म का दूसरा भाग रिलीज हुआ तो दर्शकों ने इसे इतना प्यार दिया कि ये देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन गई। धुरंधर 2 की रिलीज के के बाद, आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के हर उस सदस्य की तारीफ की, जिसने फिल्म की जबरदस्त कामयाबी में पर्दे के पीछे बिना थके काम किया और अब उन्होंने 'धुरंधर' स्टार रणवीर सिंह की तारीफों के पुल बांधे हैं। आदित्य धर ने रणवीर सिंह के जन्मदिन पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट साझा किया और सेट की BTS झलक भी साझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के लिए रणवीर द्वारा 'अपना सब कुछ झोंक देने' के लिए उनकी जमकर तारीफ की।

आदित्य धर ने 'धुरंधर' के लिए रणवीर सिंह की तारीफ की

आदित्य धर ने 'धुरंधर' की कई अनसीन फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वह अभिनेता के साथ नजर आ रहे हैं। फोटोज पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे, रणवीर सिंह। कुछ फिल्में हमेशा आपके साथ रहती हैं। मेरे लिए 'धुरंधर' उन्हीं फिल्मों में से एक रहेगी। ऐसा इसलिए नहीं है कि हमने कहानी सुनाई, बल्कि इसलिए भी कि मुझे इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जो बहुत कम डायरेक्टर्स को देखना नसीब होता है। मुझे हमेशा से पता था कि आप एक बेहतरीन एक्टर हैं, लेकिन इस सफर ने न सिर्फ मुझे आपके अंदर के आर्टिस्ट बल्कि उस आर्टिस्ट के पीछे छिपे इंसान का भी दीवाना बना दिया है।'

रणवीर ने कभी आसान रास्ता नहीं चुना- आदित्य धर

आदित्य धर अपने पोस्ट में आगे लिखते हैं- 'धुरंधर के दौरान कई ऐसे दिन आए जब मुझे लगा कि मैं कुछ बहुत ही अनोखा देख रहा हूं। जैसे  26/11 वाला सीन, चाय की दुकान वाला आखिरी सीन, पठानकोट पर हमले वाला सीन, कोर्ट के बाहर का सीन और पंप हाउस वाला सीन। ये तो बस कुछ उदाहरण हैं। उससे भी खास बात कि आपने कभी आसान रास्ता नहीं चुना, इसीलिए हर इमोशन उस जगह पहुंचा, जहां उसे पहुंचना चाहिए था। हर खामोशी का मतलब था और हर नजर में एक मकसद था। आपकी परफॉर्मेंस में जो निरंतरता थी, उस पर यकीन कर पाना मुश्किल था। ऐसा लग रहा था जैसे मां सरस्वती ने खुद आपके सिर पर अपना हाथ रख दिया हो और आपको सारी कलात्म प्रतिभा का आशीर्वाद दे दिया हो। एक डायरेक्टर के तौर पर, कुछ ऐसे पल होते हैं जिन्हें अनुभव करने में  आप पूरा करियर बिता देते हैं और आपने मुझे वो पल बार-बार दिए।'

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

इंडियन सिनेमा की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक

आदित्य धर आगे लिखते हैं- 'मेरा सच में ये मानना है कि धुरंधर में आपने जो काम किया, वो भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार परफॉर्मेंस में से एक है। निडर, शानदार और इतनी मुकम्मल कि जैसे उस किरदार की रूह  आपमें बस गई हो। मुझे इस बात पर कोई शक नहीं कि इस परफॉर्मेंस की चर्चा सालों तक और शायद आने वाली पीढ़ियों के बीच भी होगी। मगर मेरे लिए जो सबसे खास बात थी वो थी एक्शन और कट के बीच हुई हमारी बातचीत, एक जैसा यकीन, हर सीन को सही बनाने की लगातार कोशिश और इस सफर में मुझे एक एक्टर के साथ-साथ भाई भी मिल गया।'

हमने मिलकर जो बनाया, उस पर मुझे गर्व है- आदित्य धर

अपने पोस्ट को कम्प्लीट करते हुए आदित्य धर ने लिखा- 'अपने जुनून, हुनर और मुझ पर भरोसा करने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया। 'धुरंधर' में अपना सब कुछ झोंक देने के लिए शुक्रिया। हमने मिलकर जो बनाया, मुझे उस पर बहुत गर्व है। हमेशा प्यार। जन्मदिन मुबारक हो भाई।'

'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की?

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' और 'धुरंधरः द रिवेंज' की बात करें तो दोनों फिल्मों ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। पहले भाग ने 1300 करोड़ से अधिक और दूसरे ने 1800 करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हुए ये बड़ा आंकड़ा छुआ है। यही नहीं, 'धुरंधर 2' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली देश की दूसरी फिल्म है, नंबर वन पर अब भी आमिर खान की 'दंगल' ने कब्जा जमा रखा है। ये आंकड़े तब हैं जब दोनों ही फिल्में मिडिल ईस्ट और खाड़ी देशों में रिलीज नहीं हुई हैं। अब आदित्य धर के निर्देशन में बनी दोनों फिल्में नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments