छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला, कहीं बाइकें धू-धू कर जलीं तो कहीं पेड़ से टकराई कार

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का सिलसिला, कहीं बाइकें धू-धू कर जलीं तो कहीं पेड़ से टकराई कार

 बलरामपुर/बिलासपुर/धमतरी/बलौदा बाजार : छत्तीसगढ़ में सप्ताह के पहले दिन रफ्तार का कहर देखने को मिला है. अलग-अलग जिलों से भीषण दुर्घटनाएं सामने आई है. कहीं दो बाइकों में इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि दोनों में आग लग गई. वहीं स्कूल बस और कार की बीच भीड़ंत हो गई. इन सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं.

दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, धूं-धूं कर जली वाहनें

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर क्षेत्र में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद दोनों बाइकों में भीषण आग लग गई. दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही वाड्रफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. हादसा चुरैला नाला के पास वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ. पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

स्कूल बस और कार की टक्कर

बलौदाबाजार में कोतवाली थाना के सामने डीपीएस वर्ल्ड स्कूल, खम्हरिया की स्कूल बस और एक कार के बीच टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार दंपति को बचाने के प्रयास में बस चालक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में स्कूल बस में सवार बच्चे बाल-बाल बच गए, हालांकि महिला समेत दो लोग घायल हुए हैं. घटना कोतवाली थाना के सामने बने डिवाइडर के पास हुई. इससे दो दिन पहले भी गार्डन चौक पर डिवाइडर पार करते समय दो कारों के बीच टक्कर हुई थी. घटना के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है. लगातार हो रहे हादसों के बाद पुलिस की यातायात व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पेड़ में जा घुसी कार

बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर में देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. बताया जा रहा है कि चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वाहन सड़क के बीच पहुंच गया. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा सड़क हादसा टल गया. घटना के बाद नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने लगी है.

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र में सामान लेकर जा रही एक पिकअप बारिश के बीच अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा मेचका-सांकरा मुख्य मार्ग पर हुआ. जानकारी के अनुसार, गीली सड़क और तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा. दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. चालक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि वाहन में लदे सामान को नुकसान पहुंचा है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments