छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, एक कर्मचारी लापता

छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा! उफनते नाले में बही बिजली विभाग की पिकअप, एक कर्मचारी लापता

 बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में लगातार बारिश के बीच सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. अचानकपुर क्षेत्र में बिजली सुधार कार्य के लिए बिजली विभाग के कर्मचारी पिकअप में सवार होकर जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने जब उफनते नाले को पार करने की कोशिश की तो वह तेज बहाव की चपेट में आ गए. 

जानकारी के मुताबिक, घटना करीब रात 2 बजे की है. तीन कर्मचारियों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, लेकिन एक कर्मी लापता हो गया. घटना की सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है. 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

800 मीटर दूर तक बहा पिकअप

खोरसी नाला के पुल को पार करते समय तेज बहाव के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका. पिकअप पुल से करीब 800 मीटर दूर तक बह गया. वाहन में मौजूद तीन कर्मचारी ने तैरकर अपनी जान बचा ली. एक कर्मचारी के वाहन में फंसे होने या बह जाने की आशंका जताई जा रही है. उसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. 

लापता कर्मचारी के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

घटना की सूचना मिलते ही नगर सेना, पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच मौजूद है. लापता कर्मचारी और वाहन की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है. वहीं पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल पर रेस्क्यू टीम के साथ रस्सी खींचने में मदद की.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments