जनदर्शन में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

जनदर्शन में गूंजीं ग्रामीणों की समस्याएं, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

25 आवेदनों पर हुई सुनवाई, आवास, राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि और अवैध शराब बिक्री से जुड़े मामले पहुंचे जनदर्शन में

 

सक्ती :  जिला कार्यालय में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में कुल 25 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन के दौरान जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

जनदर्शन में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता राशि, अवैध शराब बिक्री पर रोक, मृत्यु उपरांत मिलने वाली सहायता राशि सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मामलों में आवेदन प्रस्तुत किए।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

बाराद्वार तहसील के ग्राम किरारी निवासी सुरेंद्र दास महंत ने आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त हुए मकान के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। वहीं नवापारा के टकेश्वरी पटेल एवं संतोष कुमार पटेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में नाम जोड़ने का आवेदन दिया। सक्ती निवासी अमित और नगरदा की बधाई बाई ने राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जबकि घुईचुवा की बसंती सिदार ने ग्राम पंचायत क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग रखी।

इसके अलावा कुरदा निवासी दुवासा सूर्यवंशी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं मृत्यु उपरांत सहायता राशि दिलाने, मड़वा की कालिंदी मेहरा और पतेरापाली के रामायण दास ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। फरसवानी की गणेशी बाई यादव और चुरतेला की जानकी बाई ने राशन कार्ड में सुधार कराने की मांग रखी। अन्य आवेदकों ने भी विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन सौंपे।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई करते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments