रायपुर : छत्तीसगढ़ सरकार ने विभिन्न निगमों, मंडलों, आयोगों और बोर्डों में नई नियुक्तियों की सूची जारी कर दी है। जारी आदेश के अनुसार कई प्रमुख संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है।जारी सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास तथा सदस्य देवशरण सेन को बनाया गया है।राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू होंगी। वहीं रामलाल चौहान और वेदराम मनहरे को आयोग में जिम्मेदारी दी गई है।छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग में सौरभ सिंह जागृत, दुर्गा महेश्वर और दयावंत धर बांधे को सदस्य नियुक्त किया गया है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
इसके अलावा छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष आनंद निषाद तथा सदस्य नेतराम निषाद बनाए गए हैं।छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार राजपूत तथा सदस्य सुमन मुथा नियुक्त किए गए हैं।शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र नायक बनाए गए हैं। इसके साथ बसंत पटेल, प्रेमलाल पटेल, संतोष पटेल और प्रेम पटेल को सदस्य बनाया गया है।सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग का अध्यक्ष सुधीर गौतम को नियुक्त किया है। वहीं राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में मनमथ नाथ शर्मा तथा छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में प्रसन्ना अवस्थी को सदस्य बनाया गया है।
अन्य नियुक्तियों में रायपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. जे.पी. शर्मा, छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद, गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष आनंद कुमार तिवारी एवं राजीव लोचन दास महाराज, तथा छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष मंगल दास ठाकुर शामिल हैं।सरकार द्वारा जारी इन नियुक्तियों को विभिन्न आयोगों और मंडलों में प्रशासनिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।




Comments