तुर्की को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की अमेरिकी योजना का इजरायल ने किया विरोध, नेतन्याहू ने ट्रंप से डील रोकने की अपील

तुर्की को F-35 लड़ाकू विमान बेचने की अमेरिकी योजना का इजरायल ने किया विरोध, नेतन्याहू ने ट्रंप से डील रोकने की अपील

इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की तरफ से तुर्की को F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान बेचने की संभावित प्लानिंग का खुलकर विरोध किया है। नेतन्याहू का मानना है कि ऐसा कदम मिडिल-ईस्ट में पावर बैलेंस को पूरी तरह बिगाड़ देगा। नेतन्याहू ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत तौर पर डोनाल्ड ट्रंप से इस डील को मंजूरी नहीं देने की अपील की है। यह स्टेटमेंट ऐसे वक्त में आया है, जब डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया कि वह अपने पहले कार्यकाल के दौरान तुर्की पर लगाए गए बैन को हटाने के बारे में सोच रहे हैं।

F-35 देने से अमेरिका का मित्र राष्ट्र नहीं बन जाएगा तुर्की

बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा, 'अमेरिका के सबसे एडवांस फाइटर प्लेन F-35 को तुर्की को देने से वह उनका मित्र राष्ट्र नहीं बन जाएगा।' वहीं, तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोआन का जिक्र करते हुए नेतन्याहू ने कहा, 'तुर्की में ऐसी सरकार है, जिस पर मुस्लिम ब्रदरहुड की विचारधारा का प्रभाव है और जो अमेरिका से नफरत करती है।'

इजरायल को खत्म करने की धमकी देते हैं एर्दोआन

बेंजामिन नेतन्याहू ने आगे कहा, 'एर्दोआन बिल्कुल भी अमेरिका के आदर्श सहयोगी नहीं हैं। वह मेरे देश यानी दुनिया के एकमात्र यहूदी राष्ट्र को खत्म करने की धमकी देते हैं।' नेतन्याहू ने वॉर्निंग दी कि अगर तुर्की को F-35 फाइटर जेट दिए गए तो इसके दूरगामी बुरे नतीजे होंगे।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तुर्की को F-35 मिलने से खत्म हो जाएगा पावर बैलेंस

नेतन्याहू ने आगे कहा, 'तुर्की शांति और स्थिरता स्थापित करने वाली शक्ति नहीं है। अगर अमेरिका उन्हें इतनी सैन्य शक्ति देगा, तो उसके बाद उन्हें आक्रामकता ही देखने को मिलेगी।' इजरायली PM ने ये भी कहा कि उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप से सीधे अपील की है कि वे तुर्की को F-35 लड़ाकू विमान न बेचें, क्योंकि ऐसा करना मिडिल-ईस्ट में पावर बैलेंस को नष्ट कर देगा।

जिनसे उम्मीद थी, उनसे ज्यादा वफादारी तुर्की ने दिखाई- ट्रंप

दरअसल, NATO समिट में शामिल होने के लिए अंकारा पहुंचे ट्रंप ने कहा, 'तुर्की के साथ हमारे रिश्ते अच्छे हैं और कई मायनों में तुर्की उन दूसरे देशों के मुकाबले में कहीं ज्यादा वफादार रहा है, जिनसे हम वफादारी की उम्मीद रखते थे।' ट्रंप ने आगे कहा, 'F-35 एक बेहतरीन फाइटर जेट है। निश्चित तौर पर हम इसे बेचने पर विचार करेंगे।'

तुर्की पर लगे प्रतिबंधों को हटाएगा अमेरिका

ट्रंप ने यह भी आश्वासन दिया कि अमेरिका जल्द ही रूस से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के कारण तुर्की पर लगाए गए प्रतिबंधों को हटा देगा। ट्रंप ने कहा, 'हम बैन हटाने जा रहे हैं। हम अपने मित्र राष्ट्रों पर प्रतिबंध नहीं लगाना चाहते।'







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments