ICC T20 Ranking: ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार, सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर

ICC T20 Ranking: ईशान किशन नंबर-1 पर बरकरार, सूर्यकुमार यादव टॉप-10 से बाहर

नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 बल्लेबाजों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार रैंकिंग में बड़े बदलाव भले ही देखने को नहीं मिले, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिए राहत की खबर यह है कि ईशान किशन दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज बने हुए हैं। उनकी रेटिंग में भी सुधार हुआ है, जबकि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है और वह टॉप-10 से बाहर हो गए हैं।

नई रैंकिंग के अनुसार ईशान किशन के 897 रेटिंग अंक हो गए हैं। पिछली अपडेट में उनके 876 अंक थे। हालांकि कुछ समय पहले उनकी रेटिंग 904 तक पहुंच चुकी थी, लेकिन इसके बावजूद वह शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं।

भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी शानदार प्रदर्शन के दम पर दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। उनके खाते में 881 रेटिंग अंक हैं, जिससे साफ है कि शीर्ष दो स्थानों पर भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा कायम है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

वहीं इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज जैकब बैथल ने इस बार सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने सात स्थानों की लंबी छलांग लगाते हुए सीधे आठवें स्थान पर जगह बना ली है। उनकी मौजूदा रेटिंग 708 अंक हो गई है, जो हालिया प्रदर्शन का बड़ा इनाम है।

दूसरी ओर, लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव की रैंकिंग लगातार प्रभावित हो रही है। ताजा अपडेट में वह पांच स्थान फिसलकर 13वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी रेटिंग अब 687 अंक रह गई है, जिससे वह टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची से बाहर हो गए हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज के अभी दो मुकाबले बाकी हैं। चौथा मैच 9 जुलाई और अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा। इन दोनों मैचों का प्रदर्शन अगली ICC रैंकिंग में शामिल होगा, ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों के पास अपनी स्थिति और मजबूत करने का सुनहरा मौका रहेगा।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments