टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार! 16 साल की नाबालिग से पीछा और मारपीट के आरोप, POCSO में केस

टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार! 16 साल की नाबालिग से पीछा और मारपीट के आरोप, POCSO में केस

मशहूर टेलीविजन एक्टर रोहित चंदेल को लेकर हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जो इन दिनों टीवी सीरियल 'सैरब' में नजर आ रहे हैं। पुलिस की जानकारी के अनुसार एक्टर को पूर्वी उपनगर में 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन करने, परेशान करने और मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक्टर पर 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ़्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच पुलिस तेजी से कर रही है।

रोहित चंदेल को किया गिरफ्तार
29 साल के एक्टर रोहित चंदेल ने 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में बाजीराव और 'पंड्या स्टोर' में धवल मकवाना का किरदार निभाया था। सख्त POCSO एक्ट के अलावा पंत नगर पुलिस ने पीछा करने और चोट पहुंचाने के लिए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 78 और 115 (2) भी लगाई हैं। इन सभी धाराओं के आधार पर उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

रोहित चंदेल पर लगे गंभीर आरोप
रोहित चंदेल को शुक्रवार को दहिसर स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया और स्पेशल POCSO कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस कस्टडी में भेज दिया। पूर्वी उपनगर में रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के अनुसार आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने और कई अन्य नंबरों से बार-बार फोन करके परेशान किया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि 5 जुलाई को उसने लड़की को उसकी रिहायशी इमारत के पास रोका और उसका पीछा किया। बाद में उससे झगड़ा किया, उसे गालियां दीं और उसके साथ मारपीट की।

कानूनी पचड़े में फंसे रोहित चंदेल
पुलिस ने बताया कि नाबालिग और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। इस बारे में आगे की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने कहा, 'शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की आगे की जांच चल रही है।'







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments