गरियाबंद पुलिस की बड़ी पहल: नर्सिंग छात्रों को साइबर फ्रॉड, नए कानून और CPR का दिया विशेष प्रशिक्षण

गरियाबंद पुलिस की बड़ी पहल: नर्सिंग छात्रों को साइबर फ्रॉड, नए कानून और CPR का दिया विशेष प्रशिक्षण

गरियाबंद :- गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के दिशा निर्देश  में आज शिवम् नर्सिंग काॅलेज मालगांव में छात्र-छात्राओं और स्टाफ के लिए एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कर्ण कुमार उके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ), गोलपाल वैश्य  डीएसपी, जिला अस्पताल से डाॅक्टर एम.के. श्याम, मेमीचंद सोनवानी और थाना प्रभारी गरियाबंद  शिशिर पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी छात्र/छात्रओं को कानून, सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की कड़े नियमों की जानकारी दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा वर्तमान में बढ़ते आॅनलाइन फ्राॅड और साइबर अपराधों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी शेयर न करने और डिजिटल बैंकिंग में सावधानी बरतने के टिप्स दिए।थाना प्रभारी शिशिर पाण्डेय द्वारा देश में लागू हुए नए कानूनी प्रावधानों और धाराओं के बारे में विस्तार से बताया ताकि भावी नर्स और नागरिक अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग रह सकें।डीएसपी गोपाल वैष्य द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने की हिदायत दी। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

डाॅक्टर एम.के. श्याम के द्वारा आपातकालीन चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेसन) का लाइव डेमो दिया गया। इस प्रशिक्षण में नर्सिंग स्टाफ और उपस्थित पुलिस स्टाफ को दिल का दौरा पड़ने या सांस रुकने की स्थिति में मरीज की जान बचाने की बारीकियां सिखाई गईं।इस क्रम में थाना राजिम क्षेत्रातंर्गत प्रेमरतन पैलेस में क्रेडिट एक्ससे फाउण्डेषन के द्वारा सामाजिक आर्थिक कार्याषाला का आयोजन किया था। कार्यषाला के दौरान थाना राजिम पुलिस टीम एवं सायबर सेल गरियाबंद टीम के द्वारा उपस्थित लोगों को सायबर जागरूकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments