बेमेतरा टेकेश्वर दुबे : स्कूल शिक्षा विभाग जिला बेमेतरा द्वारा मंडी प्रांगण बेरला में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्यअतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के हॉकी खेल के होनहार खिलाड़ियों जिन्होंने खेल जगत में राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तरीय में उत्कृष्ट और ऐतिहासिक खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय,जिले और राज्य का नाम रोशन करने पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया,उप मुख्यमंत्री अरुण साव जी ने खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि ग्रामीण अंचलों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है खेल जीवन में अनुशासन और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं साथ ही अतिथिगण कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल,दुर्ग सांसद विजय बघेल,बेमेतरा विधायक दीपेश साहू,साजा विधायक ईश्वर साहू सहित रजककार बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद रजक,तेलघानी बोर्ड अध्यक्ष जीतेन्द्र साहू,जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी,भाजपा जिला अध्यक्ष अजय साहू ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंह ने कहा कि हमारे विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों का प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के हाथों सम्मानित होना पूरे विद्यालय परिवार और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है हमारे स्कूल के खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है,विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका तुलसी साहू खेल मैदान में प्रतिदिन सुबह और शाम बच्चों को कड़ी प्रशिक्षण देते है,उनके कुशल मार्गदर्शन,सटीक रणनीति और खेल के प्रति अद्भुत समर्पण के कारण ही आज स्कूल के बच्चे इस मुकाम तक पहुंच पाए है ।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
विद्यालय की व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू ने कहा कि यह हमारे स्कूल और पूरे क्षेत्र के लिए बेहद गौरव का क्षण है,बच्चों ने विपरीत परिस्थितियों में भी मैदान पर जो पसीना बहाया और कड़ी मेहनत की,आज उसी का प्रतिफल है कि उन्हें उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी के हाथों यह सम्मान मिला है,यह सम्मान केवल खिलाड़ियों का नहीं,बल्कि हमारी पूरी हॉकी टीम की एकजुटता और अनुशासन की जीत है, इससे अन्य बच्चों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी,सम्मानित होने वाले होनहार खिलाड़ी चिंताराम पटेल राष्ट्रीय स्तर सहभागिता एवं राज्य स्तरीय हॉकी कांस्य पदक,तन्नू बेग राष्ट्रीय स्तर सहभागिता एवं राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक,निधि पाटिल राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक,विजय विश्वकर्मा राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक,रूपेश कुमार राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक,तुषार यादव राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक,मानसी साहू राज्य स्तरीय स्वर्ण पदक,ओमकार निषाद राज्य स्तरीय कांस्य पदक,कुलदीप कुमार राज्य स्तरीय कांस्य पदक,करण यादव राज्य स्तरीय में पदक,नोमिता साहू राज्य स्तरीय कांस्य पदक,दिव्या निषाद राज्य स्तरीय कांस्य पदक,खुशवंत पाल राज्य स्तरीय सहभागिता,अशोक कुमार साहू राज्य स्तरीय में सहभागिता,अनिकेत साहू राज्य स्तरीय सहभागिता,कावेरी साहू राज्य स्तरीय सहभागिता,लोकेश्वरी साहू राज्य स्तरीय सहभागिता,ममता पाल राज्य स्तरीय सहभागिता रहे विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना।

Comments