अपनी जान देकर बचाई दो मासूमों की जिंदगी, महानदी से मिला बहादुर युवक का शव

अपनी जान देकर बचाई दो मासूमों की जिंदगी, महानदी से मिला बहादुर युवक का शव

अभनपुर : गोबरा नवापारा नगर के नेहरू घाट स्थित महानदी में दो बच्चों की जान बचाने के प्रयास के दौरान डूबे युवक का शव रविवार तड़के नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे बरामद हुआ. शनिवार को हुए इस हादसे के बाद SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक तलाश अभियान चलाया था, लेकिन अंधेरा होने के कारण उसे रोक दिया गया. रविवार सुबह किसी नए सर्च अभियान से पहले ही शव स्वतः बहकर नदी किनारे आ गया.

जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा नगर के इंदिरा मार्केट निवासी प्रदीप कश्यप (35 वर्ष) शनिवार दोपहर अपनी पत्नी के साथ नेहरू घाट पहुंचे थे. उनकी पत्नी नदी किनारे मौजूद थीं. इसी दौरान नदी में नहा रहे दो बच्चे गहरे पानी में फंसकर डूबने लगे. बच्चों को संकट में देख प्रदीप कश्यप बिना देर किए उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद पड़े. उन्होंने साहस का परिचय देते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया, लेकिन स्वयं तेज धारा और गहरे पानी की चपेट में आ गए और देखते ही देखते नदी में लापता हो गए.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की सूचना मिलते ही गोबरा नवापारा पुलिस, SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे. कई घंटों तक तलाश अभियान चलाया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली. रात होने के कारण अभियान स्थगित कर दिया गया. रविवार तड़के गोबरा नवापारा क्षेत्र में नदी किनारे शनि मंदिर के पीछे प्रदीप कश्यप का शव खुद  से बहकर किनारे आ गया. 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को शोकाकुल कर दिया है. अपनी जान की परवाह किए बिना दो बच्चों की जान बचाने वाले प्रदीप कश्यप के साहस की नगरभर में सराहना की जा रही है.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments