रायपुर में ट्रांसफार्मर की पूजा कर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बिजली कटौती पर सरकार को घेरा

रायपुर में ट्रांसफार्मर की पूजा कर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, बिजली कटौती पर सरकार को घेरा

रायपुर : राजधानी रायपुर में अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली और लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर कांग्रेस ने आज अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने इस बार विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए ट्रांसफार्मर की विधि-विधान से पूजा कर बिजली बिल कम आने और अघोषित बिजली कटौती न हो ऐसी कामना की।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

विकास उपाध्याय की मौजूदगी में पंडितों ने ट्रांसफार्मर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर अनोखे अंदाज में सरकार का विरोध जताया।

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेशभर में लगातार अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इसके साथ ही महंगी बिजली दरों, लो-वोल्टेज की समस्या और सोलर पैनल से खरीदी जाने वाली बिजली की दर कम किए जाने से आम जनता और उपभोक्ता परेशान हैं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments