हर 9 में से 1 भारतीय पर कैंसर का खतरा! क्या कुछ सेकंड की हमिंग और ये आदतें बन सकती हैं आपकी सुरक्षा कवच?

हर 9 में से 1 भारतीय पर कैंसर का खतरा! क्या कुछ सेकंड की हमिंग और ये आदतें बन सकती हैं आपकी सुरक्षा कवच?

हमिंग साउंड से शरीर के अंदर बड़ी हलचल पैदा होती है। कुछ सेकंड की हमिंग सेहत के लिहाज से बड़े काम की है। क्योंकि हमिंग से नाक के रास्ते नाइट्रिक ऑक्साइड का लेवल तेजी से बढ़ता है ये वही नेचुरल मॉलिक्यूल है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक को सपोर्ट करता है, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करता है। मतलब ये कि कुदरत के करीब बैठकर गहरी सांस और हम्मिंग जैसी ब्रीदिंग एक्सरसाइज, ऑक्सीजन फ्लो को बेहतर करने का आसान तरीका है और आज ये बात इसलिए भी जरूरी है, क्योंकि भारत में कैंसर डराने वाली रफ्तार से बढ़ रहा है। हर 9 भारतीयों में से 1 को जिंदगी में कैंसर का रिस्क है। 

दरअसल दिक्कत सिर्फ बीमारी नहीं, दिक्कत देर से पहचान में है। भारत में कैंसर स्टेज-3 और स्टेज-4 में जाकर पकड़ में आते हैं क्योंकि जागरूकता और स्क्रीनिंग कम है और इलाज काफी महंगा है। ध्यान देने वाली बात ये भी है कि मुंह का कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, फेफड़ों और पेट से जुड़े कैंसर के मामले तेजी से चिंता बढ़ा रहे हैं। तंबाकू, एल्कोहल, पॉल्यूशन, मोटापा, गलत खानपान, कम एक्टिविटी और इंफेक्शन ये सब कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं। 

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

कैंसर की स्क्रीनिंग और इलाज सस्ता हो

इसीलिए राजसभा की हेल्थ कमेटी ने सस्ती स्क्रीनिंग, जल्दी जांच, बेहतर इलाज और किफायती कैंसर केयर पर सुझाव मांगे हैं। वैसे भी कैंसर से लड़ाई अस्पताल में शुरू नहीं होती, वो शुरू होती है अवेयरनेस से, रेगुलर स्क्रीनिंग से और रोज की अच्छी आदतों से। कैंसर से बचने और कैंसर को रोकने वाला बैरियर मजबूत बनाने के लिए स्वामी रामदेव से जानते हैं खास उपाय।

जानलेवा है कैंसर

कैंसर जानलेवा बीमारी है ये हम सभी को पता है अगर सही वक्त पर कैंसर की पहचान हो जाए तो इलाज संभव है और ठीक होने की संभावना भी बढ़ जाती है। शुरुआती स्टेज में कैंसर के ठीक होने के चांस ज्यादा रहते हैं।  70% लोगों का कैंसर लास्ट स्टेज में डिटेक्ट होता है। यही वजह है कि हर 9 में से एक भारतीय पर कैंसर का खतरा बढ़ रहा है। ऑक्सफॉर्ड की रिपोर्ट की मानें तो भारत में 40% महिलाएं ब्रेस्ट कैंसर की गिरफ्त में है। 10 साल में डेथ रेट में कमी आई है इसका बड़ा कारण समय पर स्क्रीनिंग और जागरुकता को माना जा रहा है। वहीं सर्वाइवल रेट 70% तक पहुंच चुका है।

कैंसर के रिस्क फैक्टर 

  1. मोटापा

  2. स्मोकिंग

  3. एल्कोहल

  4. प्रदूषण

  5. पेस्टिसाइड

  6. सनबर्न

कैंसर से बचने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?

  1. प्रोसेस्ड फूड
  2. तली-भुनी चीज़ें
  3. रेड मीट
  4. कार्बोनेटेड ड्रिंक्स     

कैंसर से बचाव के तरीके

  1. व्हीटग्रास

  2. गिलोय

  3. एलोवेरा

  4. नीम

  5. तुलसी

  6. हल्दी







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments