सावधान! 21 वाले नंबर पर भूलकर भी न करें कॉल, CM के मीडिया सलाहकार ने साइबर फ्रॉड को लेकर किया अलर्ट

सावधान! 21 वाले नंबर पर भूलकर भी न करें कॉल, CM के मीडिया सलाहकार ने साइबर फ्रॉड को लेकर किया अलर्ट

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज कुमार झा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर साइबर फ्राड को लेकर आगाह किया है. उन्होंने कोई किसी अजीब से नंबर (*21*) पर कॉल करने के लिए कहे तो मत कीजिए.

पंकज झा ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में अजीब से नंबर पर फोन नहीं करने के लिए आगाह करते हुए बताते हैं कि उनके पास एक फोन फॉल आया, जिसमें सामने वाले ने एक नंबर देते हुए बताया कि उनके नाम से कोरियर आया है, लेकिन पता नहीं मिलने की वजह से वह वेट कर रहा है.

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पंकज झा ने बताया कि एक बारगी को वे फोन करने वाले ही थे, लेकिन फिर उन्होंने दिए गए नंबर पर गौर किया तो पाया कि फोन नंबर के आगे *21* और अंत # था. ऐसे में उस नंबर पर फोन करने पर उस नंबर पर फोन नंबर फारवर्ड होने से सारे कॉल, मैसेज, और ओटीबी उसी नंबर पर आने लगेंगे, और फिर बैंक अकाउंट खाली करते हुए अगले शख्स तो जरा भी देर नहीं लगेगी.

अंत में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ने ताकीद किया कि *21* के साथ आने वाले मोबाइल नम्बर पर डायल नहीं करें. आपका कॉल कहीं फॉरवर्डेड तो नहीं है, वह भी आप आसानी से पता कर सकते हैं. ऐसे में कृपया सावधान रहें.







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments