महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

महानदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

आरंग : आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम पारागांव में सोमवार को महानदी के किनारे एक महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही आरंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी।

मृतिका की पहचान रुक्मणी सोनवानी (36 वर्ष) निवासी ग्राम पारागांव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पति का पहले ही निधन हो चुका है। प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट के निशान मिलने से मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर से फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। मृतिका के परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि रुक्मणी सोनवानी को आखिरी बार किसके साथ देखा गया था तथा उसकी किसी से कोई रंजिश या विवाद तो नहीं था।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और दहशत का माहौल है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments