रायगढ़ : जिले के तमनार थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम डोलेसरा के उरांव मोहल्ला से एक युवक को महुआ शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिलबोध तिग्गा (26) अपने घर में अवैध महुआ शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही वहां शराब पी रहे लोग मौके से फरार हो गए, जबकि आरोपी को पकड़ लिया गया।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया। तलाशी के दौरान उसकी बाड़ी से 5-5 लीटर क्षमता के तीन जरीकेनों में कुल 15 लीटर महुआ शराब बरामद हुई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक विपिन पटेल, हेमप्रकाश सोन तथा आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की सराहनीय भूमिका रही।

Comments