छत्तीसगढ़ में थमा मानसून! 26% कम बारिश से बढ़ी चिंता, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

छत्तीसगढ़ में थमा मानसून! 26% कम बारिश से बढ़ी चिंता, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

रायपुर :छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून की रफ्तार धीमी बनी हुई है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम ज्यादातर सूखा रहा और सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई।मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि 15 और 16 जुलाई से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ स्थानों पर अच्छी बारिश भी देखने को मिल सकती है।

15 और 16 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया है कि 14 और 15 जुलाई को प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। 16 और 17 जुलाई को भी कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

तापमान में भी आएगी गिरावट

अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। सोमवार को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रारोड में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

किसानों और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने किसानों और आम लोगों को मौसम पर नजर रखने की सलाह दी है। गरज-चमक के समय खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित जगह पर रहें। खेतों में काम कर रहे लोग भी मौसम खराब होने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। बिजली गिरने और तेज बारिश के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी गई है।

सप्ताह के आखिर तक बारिश बढ़ने की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार 18 और 19 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। इससे किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है और मानसून की रफ्तार भी तेज हो सकती है।

लगातार बारिश होने से तापमान में कमी आएगी और लोगों को उमस से भी राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की अपील की है।

 







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments