कप्तान बदलते ही बदली टीम इंडिया की किस्मत! रोहित-कोहली फ्लॉप, फिर भी शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड पर शानदार जीत

कप्तान बदलते ही बदली टीम इंडिया की किस्मत! रोहित-कोहली फ्लॉप, फिर भी शुभमन गिल की अगुआई में इंग्लैंड पर शानदार जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच अब वनडे सीरीज शुरू हो चुकी है। इसका आगाज अच्छा रहा है। जहां टी20 सीरीज में भारतीय टीम को एक भी जीत नहीं मिली, वहीं पहला ही वनडे मैच जीतकर टीम इंडिया ने इसमें बढ़त बना ली है। इस बीच चर्चा इस बात की भी हो रही है कि कप्तान और फॉर्मेट बदलते ही भारतीय टीम जीत की पटरी पर लौट आई, इसका मतलब क्या निकाला जाए। 

शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले वनडे में इंग्लैंड को हराया
टीम इंडिया ने शुभमन गिल की कप्तानी में वनडे सीरीज का जीत से आगाज किया है। बड़ी और अहम बात ये है कि इंग्लैंड की टीम करीब करीब वही है, जो टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में थी, लेकिन वहां एक जीत के लिए टीम तरस रही थी, वहीं वनडे में आसानी से जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की। इस बीच जहां एक ओर टी20 में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर निभा रहे थे, वहीं वनडे में कमान शुभमन गिल के हाथ में है। गिल ने इस दौरान कुछ खास उपलब्धियां भी अपने नाम की हैं।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

भारत के सामने कहीं नहीं टिकी अंग्रेज टीम
भारत की इंग्लैंड पर ये जीत काफी अहम इसलिए भी है, क्योंकि ये आसानी से दर्ज की गई है। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी और अपने कोटे के पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई। पूरी टीम केवल 47.5 ओवर में ही आउट हो गई। टीम केवल 258 रन ही बना सकी। इसके बाद भारत ने 45.2 ओवर में केवल चार विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर इसे जीत लिया। खास बात ये भी रही कि टीम इंडिया के लिए इस मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने बहुत ज्यादा योगदान नहीं दिया। दोनों सस्ते में आउट हो गए फिर भी टीम जीत गई।

रोहित शर्मा और विराट कोहली का नहीं दिखा जलवा
पारी का आगाज करने उतरे रोहित शर्मा ने काफी धीमी शुरुआत की। भारत के सामने लक्ष्य छोटा था, इसलिए रोहित ने आराम से बल्लेबाजी का प्लान बनाया, लेकिन वे नाकाम रहे। रोहित ने 21 बॉल पर केवल 11 रन बनाए, इसमें महज एक ही चौका था। विराट कोहली ने छह बॉल पर 5 रनों की पारी खेली। इसमें भी एक ही चौका शामिल रहा। यानी दोनों ने मिलकर केवल 16 रनों का ही योगदान दिया। बावजूद इसके टीम इंडिया ने जबरदस्त जीत दर्ज की है।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments