ICC ODI World Cup 2027 Format: 14 टीमों के साथ नया फॉर्मेट घोषित, भारत-पाकिस्तान के कई मुकाबले संभव

ICC ODI World Cup 2027 Format: 14 टीमों के साथ नया फॉर्मेट घोषित, भारत-पाकिस्तान के कई मुकाबले संभव

वनडे विश्व कप अगले साल खेल जाएगा। इसमें अब बहुत कम दिन का वक्त बचा है, इस बीच आईसीसी ने इसके फॉर्मेट का ऐलान कर दिया है। जो नया फॉर्मेट आया है, वो इससे पहले के टूर्नामेंट से काफी अलग है। खास बात ये है कि इस बार के विश्व कप में कुल 14 टीमें हिस्सा तो लेंगी, लेकिन जब असली मुकाबले शुरू होंगे, उससे पहले ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी। इस बीच संभावना ये भी बनती हुई नजर आ रही है कि भारत और पाकिस्तान के बीच एक से अधिक मैच होते हुए नजर आ रहे हैं।

कुल 14 टीमें लेंगी वनडे विश्व कप में हिस्सा, दो टीमें जल्द हो जाएंगी बाहर
भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर जंग की तैयारी हो रही है। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप के फॉर्मेट का ऐलान आईसीसी ने कर दिया है। इस बार के विश्व कप में कुल मिलाकर 14 टीमें हिस्सा लेंगी। लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत होते ही दो टीमें बाहर हो जाएंगी। दरअसल 14 टीमें में से जो सबसे नीचे की रैंक टीमें होंगी, उनके बीच पहले मैच खेले जाएंगे। यानी 12, 13 और 14 नंबर की टीमें पहले आपस में भिड़ेंगी। इसमें से जो टीम टॉप करेगी, वो बाकी टीमों से भिड़ेगी। इसके बाद टूर्नामेंट जीतने के लिए केवल 12 टीमें ही दावेदार रह जाएंगी।

ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है

पहले राउंड में ही भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की संभावना
इन 12 टीमों को इसके बाद छह छह के ग्रुप में बांटा जाएगा। एक ग्रुप की सभी छह टीमें आपस में एक एक मैच खेलेंगी। यानी इस राउंड में टीमें कुल पांच मैच खेलेंगी। इस राउंड में जो टीमें अपने अपने ग्रुप में टॉप 3 में रहेंगी, वे अगले राउंड में चली जाएंगी। इसके बाद जो अंक तालिका की नीचे की तीन और तीन छह टीमें हैं, इसमें से एक टीम अगले राउंड में चली जाएगी, जिसके अंक अच्छे होंगे या फिर जिसका नेट रन रेट अच्छा होगा। यानी अगले राउंड में छह और बाद में एक कुल मिलाकर सात टीमें जाएंगी। इसके बाद सुपर 7 के मैच शुरू होंगे।

सेमीफाइनल में भी हो सकती है भारत और पाकिस्तान की टक्कर
सुपर 7 में पहुंची सभी टीमें आपस में एक एक मैच खेलती हुई नजर आएंगी। यहीं पर भारत और पाकिस्तान के बीच कम से कम दो मैच तो हो ही जाएंगे और अगर दोनों टीमें ने अच्छा खेल दिखाया तो फिर तीन मैचों की भी संभावना है। पहली बात तो दोनों टीमें पहले राउंड में ही आमने सामने आ जाएंगे। इसके बाद जब टॉप 3 और फिर एक टीम आगे जाएगी, उसमें भी दोनों टीमें जगह बना ही लेंगी। उसमें भी उनके बीच मैच होगा। इसके बाद अगर संभावना बनी तो सेमीफाइनल में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हो सकता है। ऐसे में दो से तीन मैच की उम्मीद लगाई जा सकती है। लेकिन इसके लिए जरूरी होगा कि दोनों ही टीमें अच्छा खेल दिखाएं और एक एक कर राउंड पार कर करती चली जाएं।







You can share this post!


Click the button below to join us / हमसे जुड़ने के लिए नीचें दिए लिंक को क्लीक करे


Related News



Comments

  • No Comments...

Leave Comments