मंदिर में दर्शन और पूजा के दौरान परिक्रमा करना सनातन धर्म की महत्वपूर्ण परंपराओं में से एक है। परिक्रमा का भी विशेष महत्व बताया गया है, जिसे भगवान के प्रति श्रद्धा, समर्पण और आस्था का प्रतीक माना जाता है। कई लोगों को इसकी सही जानकारी नही होती कि मंदिर में परिक्रमा किस दिशा से शुरू करनी चाहिए और किस देवी-देवता की कितनी परिक्रमा करना चाहिए। तो आइए जानते हैं परिक्रमा से जुड़े क्या नियम बताए गए हैं।
क्यों है परिक्रमा का महत्व?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार परिक्रमा का अर्थ है भगवान को केंद्र में रखकर श्रद्धा और भक्ति के साथ उनके चारों ओर घूमना। इसे ईश्वर के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जाता है। स्कंद पुराण में भी परिक्रमा के महत्व का उल्लेख मिलता है। श्रद्धापूर्वक की गई परिक्रमा से पूजा का फल और अधिक शुभ मिलने की मान्यता है।
ये भी पढ़े :मुखिया के मुखारी - पैसा सबसे ज्यादा जरुरी है
किस देवता की कितनी परिक्रमा करें?
शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार अलग-अलग देवी-देवताओं की परिक्रमा की संख्या भी अलग मानी गई है।
किस दिशा से शुरू करें परिक्रमा?
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार मंदिर में परिक्रमा हमेशा दक्षिणावर्त, यानी घड़ी की दिशा में करनी चाहिए। यही परिक्रमा करने का सबसे सही और शुभफलदायी तरीका माना जाता है।
परिक्रमा करते समय ध्यान रखें ये बातें

Comments